फरवरी में लॉन्च होगा शाओमी का एक और दमदार फोन मी 5सी

Join Us icon

पिछले सप्ताह ही शाओमी ने भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 को पेश किया था। वहीं खबर है कि कंपनी एक और फोन लॉन्च की तैयारी कर रही है। हाल में शाओमी मी 5सी की जानकारी आई है। हालांकि इस फोन के बारे में पिछले कई माह से खबरें आ रही हैं लेकिन आज जो जानकारी आई है उसके अनुसार शाअेमी मी 5सी को ​अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है।

गिजमोचाइना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शाओमी मी 5सी को चीनी क्वालिटी सर्टिफिकेशन सेंटर 3सी पर देखा गया है। दी गई जानकारी के अनुसार शाओमी का 5 नया मॉडल सर्टिफिकेशन के लिए गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर 2105212, 2016089, 2016101, एमएई136 और एमबीई6ए5 को लिस्ट किया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार एमएई136 मी 5सी मॉडल है जिसे कोड नेम मेरी के नाम से भी जाना जाता है।

लेनोवो के6 पावर का 4जीबी रैम वेरियंट हुआ लॉन्च

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इसमें नैरो बैजल डिसप्ले है और इसका डिजाइन बेहद ही स्लीक है। वहीं फोन फोन 5वी/2ए पावर अडॉप्टर सपोर्ट करने में सक्षम है। हालांकि इसमें हाई वोल्टेज सपोर्ट नहीं है। अर्थात फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलेगा।

खबर है कि इस फोन को शाओमी के ही चिपसेट पर पेश किया जाएगा। वहीं जहां अब तक मी सीरीज के फोन में छोटी स्क्रीन देखने को मिलती थी। वहीं शाओमी मी 5सी में आपको 5.5—इंच का 2.5डी कर्व्ड स्क्रीन देखने को मिलेगा।

आसूस के इस फोन पर मिल रही है 5 हजार की छूट

फोन में 3जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसके साथ ही 12—मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8मेागापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है और इसमें मीयूआई 8 देखने को मिलेगा। मीयूआई 5सी को फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है।