क्वॉड कैमरा सेटअप और Helio G80 चिपसेट के साथ आएगा Redmi 9, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन निमाता कंपनी शाओमी को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह जल्द ही Redmi 8 के अपग्रेडेड वर्जन Redmi 9 को बजट सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी इस स्मार्टफोन को 2020 की थर्ड क्वर्टर में लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब Redmi 9 की नई लाइव फोटो भी ऑनलाइन शेयर किया गया है।

इन तस्वीरों में फोन के रियर कैमरा सेटअप दो दिखाया गया है। इस लेटेस्ट लीक को इंडियन टिपस्टर सुधांशु अंभोर ने अपने ट्विटर के माध्यम से शेयर किया है। दरअसल, लीक्सटर ने एक चाइनीज सोर्स के माध्यम से जानकारी देते हुए Redmi 9 की तस्वीर के साथ फोन की कुछ स्पेसिफकेशन्स भी जारी की हैं। इसे भी पढ़ें: 48MP कैमरा, 4,160 एमएएच बैटरी और 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Mi 10 Lite, जानें क्या है प्राइस

सुधांशु के ट्वीट के अनुसार यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Helio G80 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। इससे पहले यह चिपसेट Realme 6i में भी देखने को मिला था। इसके अलावा फोन दो कलर ऑप्नश Purple और Green में आएगा।

लाइव फोटो में फोन का रियर कैमरा सेटअप दिखाआई दिया है। पैनल पर भी बीच में तीन कैमरा सेंसर वर्टिकल मॉड्यूल में दिए गए हैं। इसके नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर नजर आ रहा है। सेटअप के बाईं ओर ओक छोटे सेटअप में चौथा सेंसर एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। पूरा सेटअप एक रिंग के अंदर है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ला रही है 5 रियर कैमरे और 5260एमएएच बैटरी वाला Mi Note 10 Lite, स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी होगा। इसके अलाव Redmi 9 को 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह इसका बेस वेरिएंट होगा। वहीं, डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here