
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में आज भी सभी स्मार्टफोन कंपनियों में इस बात की होड़ लगी हुई है कि कौन ज्यादा से ज्यादा मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन को सबसे पहले लॉन्च करेगी। वहीं, अब एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जो कि स्मार्टफोन मार्केट में धमाका कर सकती है। दरअसल, सामने आई रिपोर्ट की माने तो अगले महीने दुनिया का पहला 192 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन पेश किया जा सकता है।
इस रिपोर्ट से पहले एक लीक सामने आया था, जिसके अनुसार शाओमी अपने 144 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन पर काम कर रही हैं। वहीं, अब ‘Digital Chat Station’ नाम के यूजर हेंडल ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर एक पोस्ट में किया है, जिसके अनुसार अगले महीने 192 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन आ सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन 192 मेगापिक्सल कैमरा के साथ ही स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, फोन किस कंपनी का होगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को कम कीमत के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
स्नैपड्रैगन 765 टेक्निकली 192 मेगापिक्सल कैमरा सपॉर्ट करता है या नहीं इसे लेकर अब तक कोई उदाहरण सामने नहीं आया है।। इस बात की उम्मीद भी नहीं की जा सकती कि इमेज प्रोसेसिंग में और फोटो क्लिक करने में यह प्रोसेसर कितना टाइम लगाएगा।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही खबर सामने आई थी कि सैमसंग अपने 150 मेगापिक्सल रेजॉलूशन वाला सेंसर पर काम कर रही है। सैमसंग के 150 मेगापिक्सल सेंसर का साइज़ 1 इंच का होगा। यह 1/1.33 इंच ISOCELL Bright HM1 सेंसर से बड़ा है।
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी द्वारा बनाया जा रहा यह 150 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर नोनासेल टेक्नोलॉजी पर अधारित होगा, जो कंपनी ने ISOCELL Bright HM1 में भी इस्तेमाल किया था। इस सेंसर को कंपनी Samsung Galaxy S20 Ultra में दे चुकी है। बता दें कि यह पुरानी Tetracell टेक्नोलॉजी का अपग्रेड भी है, जो ISOCELL Bright HMX जैसे सेंसर मॉड्यूल में दी जाती है।
इस सेंसर का शाओमी के अलावा Oppo और Vivo बी कर सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि यह कंपनियां अपने फोन्स में आने वाले समय में 150 मेगापिक्सल सेंसर का इस्तेमाल करेंगी। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स की माने तो चीन की कंपनी शाओमी इस साल की चौथी तिमाही में इस सेंसर को अपने फ्लैगशिप का हिस्सा बनाने के बारे में विचार कर रही है।

















