
ताइवानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन ज़ेनफोन 3एस मैक्स अगले माह की 7 तारीख को भारत में लॉन्च करने जा रही है। ज़ेनफोन 3 मैक्स के इस उन्नत वर्ज़न को कंपनी द्वारा आयोजित एक ईवेंट के माध्यम से भारतीय बाज़ार में उतारा जाएगा जो ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन मार्केट में भी सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।
असूस का यह फोन भी कंपनी के अन्य फोन की तरह बड़ी बैटरी वाला होगा। फोन में 5,000एमएएच की बैटरी है जो इसकी सबसे बड़ी खूबी है। ऐल्युमीनियम बॉडी से निर्मित इस फोन में 720×1280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है।

यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित है जो 1.5 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6750 आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
नोकिया पी1 की वीडियो लीक, देखें डिजाईन, बॉडी और अन्य फ़ीचर्स
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो 5पी लार्गन लेंस के साथ डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। फोन में सेल्फी तथा वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो विभिन्न आर्कषक फिल्टर मोड के अपडेटिड है।

ज़ेनफोन 3एस मैक्स डुअल सिम सपोर्ट करता है तथा इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंम्बेडिड है, जो कंपनी के दावेनुसार 0.5 सेकेंड की अनलॉक क्षमता रखता है।
सैमसंग अब लॉन्च करेगी एक्सकवर 4
आसूस की ओर से फोन में दी गई 5,000एमएएच की बैटरी रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस है, जिससे की फोन पावर बैंक का भी काम करता है। कंपनी की ओर से अभी इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है परंतु यह फोन जल्द ही ब्लैक तथा गोल्ड कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।


















