
भले ही शाओमी ने Redmi Note 9 Pro को लॉन्च कर दिया हो लेकिन अब भी बहुत से यूजर्स की पहली पसंद Xiaomi का Redmi Note 8 Peo ही है। यह फोन 15 हजार रुपये से कम के बजट में एक बेंचमार्क सेट कर चुका है और जब भी कोई नया फोन आता है तो लोग इसी से दूसरे फोन की तुलना करते हैं। फोन का लुक परफॉर्मेंस और बैटरी सहित सबकुछ काफी शानदार है और यही कारण है कि ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक में इस फोन की काफी मांग है। बावजूद इसके Redmi Note 8 Pro में कुछ समस्याएं हैं जो यूजर्स को थोड़ी परेशान करती हैं। आगे हमने ऐसी ही 5 समस्याओं की जानकारी दी है।
1 गोरिल्ला ग्लास क्वालिटी: Xiaomi Redmi Note 8 Pro में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है। वहीं फोन के फ्रंट के साथ बैक में भी ग्लास का ही उपयोग किया गया है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फ्रंट और बैक दोनों में गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। परंतु आपको बता दूं कि प्रोटेक्शन के बाद भी इसमें काफी ज्यादा स्क्रैच लग जाते हैं। यदि आपने कवर नहीं चढ़ाया है और स्क्रीन प्रोटेक्शन नहीं लगाया है तो फिर थोड़े समय में ही आपका फोन पुराना दिखने लगेगा। इसे भी पढ़ें: Smart TV की खरीदारी से पहले इन 15 बातों का जरूर रखें ध्यान

2 हीटिंग: लॉन्च के दौरान ही शाओमी ने कहा था कि यह फोन गेमिंग के लिए दमदार है और आपको फ्लैगशिप फोन जैसा अनुभव देगा। फोन जब हाथ में आया और हमने उपयोग किया तो इस बात को बहुत हद तक सही भी पाया। इसका मीडियाटेक हेलियो जी90टी चिपसेट काफी काफी दमदार है। इसके साथ ही फोन में 6 GB की रैम और 64 GB की मैमोरी है। इसमें लैग नहीं मिलेगा। परंतु एक बात तो जरूर है कि इस फोन में गेमिंग के दौरान हीटिंग की समस्या है। फोन काफी गर्म हो जाता है। हालांकि कंपनी ने कूलिंग सिस्टम की बात तो की है लेकिन वह बहुत कामयाब नहीं है। इसे भी पढ़ें: Whatsaap पर शुरू हुई Jio की दुकान, घर बैठे मैसेज कर खरीदें ग्रॉसरी
3 औसत वाइड एंगल: अपने प्राइस ब्रैकेट में शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो न सिर्फ स्टाइलिश और बेहतर गेमिंग फोन है बल्कि शानदार कैमरा क्वालिटी भी इसकी उपयोगिता को बढ़ाते हैं। इसमें 64 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है और वाइड एंगल मोड सपोर्ट भी है। इसका नॉर्मल फोटो तो ठीक है लेकिन वाइड एंगल में काफी निराश करता है। वाइड एंगल मोड वाले फोटोज़ में काफी डिस्ट्रॉशन देखने को मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: इन स्टेप्स को फॉलो कर फोन से चलाएं कंप्यूटर में इंटरनेट

4 फास्ट चार्जिंग पर फास्ट नहीं: Xiaomi Redmi Note 8 Pro में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी बैकअप अच्छा है। साधारण उपयोग में एक दिन आराम से निकाल देता है। इस खास बात कही जाती है कि कंपनी ने इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। हालांकि जहां एक ओर यह फोन की खूबी है, वहीं फास्ट चार्जिंग इसकी खामी भी बन जाती है। फोन को पूरा चार्ज होने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगता है। ऐसे में इसे फास्ट चार्जिंग तो आप नहीं कहेंगे। इस रेंज में ओपो और रियलमी के फोन काफी फास्ट चार्ज होते हैं।
5 नोटिफिकेशन करता है परेशान: भले ही शाओमी आपको बोले कि अब काफी कम नोटिफिकेशन भेजे जाते हैं लेकिन ऐसे नहीं है। अब भी काफी परेशान करता है यह फोन। आप तब और ज्यादा परेशान होंगे जब नोटिफिकेशन बंद करने के बाद भी आपको फिर गंदे गंदे नोटिफिकेशन मिलेंगे। सुबह में फोन नोटिफिकेशन से भरा होता है।


















