Whatsaap पर शुरू हुई Jio की दुकान, घर बैठे मैसेज कर खरीदें ग्रॉसरी

Join Us icon

रिलायंस रिटेल द्वारा संचालित की जाने वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म JioMart ने लॉकडाउन के दौरान एक नई व्हाट्सएप ऑर्डर बुकिंग सर्विस को शुरू किया है। इसके लिए कंपनी ने एक नया JioMart व्हाट्सएप नंबर पेश किया है, जिससे आप घर बैठे आवश्यक सामानों का ऑर्डर दे सकते हैं।

बता दें कि इस नई सर्विस को जियो ने हाल ही में फेसबुक द्वारा रिलायंस जियो में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के एक हफ्ते बाद शुरू कर दी है। जियोमार्ट से अभी मुंबई के उपनगरीय क्षेत्रों जैसे नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण में खरीदारी की जा सकेगी।
reliance jio mukesh ambani facebook mark zuckerberg working creating super app india digital payment chatting shopping features
रिलायंस जियो ने इस सेवा के लिए एक आधिकारिक वॉट्सऐप नंबर 8850008000 पेश किया है। 91मोबाइल्स ने व्हाट्सएप पर इस नंबर के माध्यम से ऑर्डर देने की कोशिश की, जिसमें हम सफलतापूर्वक एक ऑर्डर प्लेस करने में कामयाब रहे।

यहां आपको बता दें कि JioMart पर व्हाट्सएप के माध्यम से ऑडर्र करने पर होम डिलीवरी का ऑप्शन नहीं मिलेगा। उपभोक्ता को अपने सामान की डिलीवरी लेने के लिए खुद ही निकटतम किराने की दुकान पर जाना होगा।

जियोमार्ट के वॉट्सऐप नंबर ऐसे प्लेस करें ऑर्डर

-जियोमार्ट से खरीदारी करने के लिए ग्राहक को सबसे पहले अपने फोन में JioMart का वॉट्सएप नंबर 8850008000 सेव करना होगा।

-इसके बाद ग्राहक को जियोमार्ट व्हाट्सएप पर ‘Hi’ टाइप करना होगा।

– Hi के बाद ऑटोमैटिक वॉट्सऐप चैट पर एक लिंक आएगा। यह लिंक अगले 30 मिनट तक वैध रहेगा।
jiomart-new
-लिंक पर क्लिक करने के बाद ग्राहक के फोन पर एक नया विंडो ओपन हो जाएगा। इस पेज पर ग्राहक को अपना घर का पता भरना होगा।

-घर का पता लिखने के बाद जियोमार्ट उपलब्ध सामानों की एक सूची ग्राहक के फोन पर भेजेगी।

-ग्राहक उपलब्ध सामानों में से ऑर्डर भेजेगा। इसके बाद यह ऑर्डर और ग्राहक का विवरण उसके आस-पास के किराना दुकान या जियोमार्ट स्टोर के पास चला जाएगा।

-ग्राहक को उस किराना दुकान या जियोमार्ट स्टोर का नाम आ जाएगा, जिसके पास ग्राहक का ऑर्डर भेजा गया है।

-48 घंटे के अंदर उस दुकान पर ग्राहक का सामान उपलब्ध होगा।
jiomart-whatsapp-order

जल्द देशभर में शुरू सेवा

जियोमार्ट की इस सर्विस को पूरे देश में शुरू करने की योजना बना रहा है। गौरतलब है कि समझौते के तहत फेसबुक जियो प्लेटफॉर्म में 9.9 फीसद हिस्सेदारी खरीद रही है। रिलायंस इंडस्ट्र्रीज के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) मुकेश अंबानी ने कहा है कि जल्द ही जियोमार्ट और वॉट्सऐप देश की करीब 3 करोड़ छोटी किराना दुकानों को अपने आसपास के हर एक ग्राहकों के साथ कारोबार करने के लिए डिजिटल रूप से मजबूत कर देगी

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here