
फरवरी में आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस 2017 कई मायनों में खास होने वाली है। सभी टेक कंपनियां अपने प्रोडक्टस तथा तकनीक इस ईवेंट में प्रदर्शित करेगी। इसी लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है सोनी। जापानी कंपनी सोनी ने एमडब्ल्यूसी 2017 में अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है तथा 27 फरवरी की सुबह आयोजित किए जाने वाले अपने ईवेंट के मीडिया इन्वाईट भी भेजने शुरू कर दिये है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 के डिजाईन को लेकर हुआ अहम ख़ुलासा
गिज़मोचाईना की मानें तो 27 फरवरी को सोनी द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रैस कॉफ्रेंस में कंपनी अपने एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम का उन्नत वर्ज़न प्रदर्शित कर सकती है। हालांकि इसके साथ ही वेब ने अपने सूत्र के हवाले से यह भी कहा है कि हो सकता है सोनी अपने इस फोन को सार्वजनिक न करते हुए इसके कुछ नमूनें चुनिंदा लोगों के सामने ही पेश करे।

वेब के अनुसार सोनी द्वारा पेश किये जाने वाला यह डिवाइस ज़ेड5 प्रीमियम का अपडेटिड वर्ज़न ज़ेड5 प्रीमियम 2017 हो सकता है जिसका कोडनेम ‘योशिनो’ रखा गया है। कंपनी द्वारा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है।
कल से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी नोट 4
सोनी का यह फोन 3840×2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जो 4के वीडियो क्वालिटी से लैस होगा। इस फोन में सोनी का आधुनिक आईएमएक्स400 सेंसर भी देखने को मिल सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि अब तक इस फोन की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन विभिन्न सूत्रों से आई जानकारी के मुताबिक सोनी एमडब्ल्यूसी 2017 के दौरान अपने पांच स्मार्टफोन पेश कर सकती है





















