8GB रैम के साथ Samsung Galaxy A71s 5G गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, जल्द करेगा एंट्री

Join Us icon

हाल ही में Samsung Galaxy A51s 5G को गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-A516V के साथ देखा गया था। वहीं, बेंचमार्किंग साइट की दूसरी लिस्टिंग से सामने आया है कि Samsung Galaxy A71s 5G फोन पर भी काम चल रहा है। लीक पर विश्वास करें तो गैलेक्सी ए71एस 5जी वेरिएंट मॉडल नंबर SM-A716V के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन इस साल अप्रैल में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A71 5G के अपग्रेड हो सकता है। वहीं, गीकबेंच लिस्टिंग आगामी फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं।

बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच में सैमसंग गैलेक्सी ए71एस को SM-A716V मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy A71एस 5G स्मार्टफोन होगा। हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। यह हैंडसेट एंडरॉयड 10 सॉफ्टवेयर और स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए71एस में 8 जीबी रैम होगी। वहीं, इस डिवाइस को सिंगल-कोर टेस्ट में 626 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,963 अंक हासिल हुए हैं। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आ रहा Samsung का मुड़ने वाला Galaxy Z Flip 5G

यह पहली बार है जब गैलेक्सी ए71एस 5जी मॉडल की कोई जानकारी सामने आई है। ऑफिशियल घोषणा न होने के चलते हो सकता है कि गीकबेंच की लिस्टिंग नकली हो। इसे फिलहाल एक लीक ही माना जाएगा। बता दें कि इस साल अप्रैल में कंपनी ने Samsung Galaxy A51 5G और Samsung Galaxy A71 5G को लॉन्च किया था।

Samsung Galaxy A71 5G की स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी ए71 5जी में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। 5जी मॉडल 1 टीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट करता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्टोरेज के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं, डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसे भी पढ़ें: Samsung ला रही है एक और बेहद सस्ता स्मार्टफोन, Galaxy M01 Core नाम के साथ होगा लॉन्च

इसके साथ ही इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। यह 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ आता है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here