
पिछले हफ्ते ही आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने भारत में 59 एप पर बैन लगाने की घोषणा की थी। इन 59 चीनी ऐप्स में Tiktok, Helo और Likee जैसे पॉपुलर ऐप्स भी शामिल थे। इन ऐप्स की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंडिया में आम लोगों के साथ ही कई सेलेब्स भी इन ऐप्स का इस्तेमाल करते थे। अगर बात करें TikTok की तो अकेले इंडिया में इस ऐप पर लगभग 200 मिलियन उपयोगकर्ता थे। लेकिन, भारत सरकार की तरफ से 59 चाइनीज ऐप्स पर बैन लगाए जाने के बाद कई भारतीय ऐप्स के डाउनलोड्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसमें चिंगारी, शेयरचैट और मित्रों जैसे ऐप्स शामिल हैं। इस पोस्ट में आपको आज TikTok के बैन होने के बाद उन ऐप्स की जानकारी देंगे जो टिकटॉक के बेहतर विकल्प के रूप में उभर रहे हैं।
ShareChat
भारत सरकार की तरफ से 59 चाइनीज ऐप्स पर बैन लगाने के बाद कई भारतीय ऐप्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। इनमें से एक है सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म शेयरचैट। लगभग 36 घंटों में ShareChat को 15 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। शेयरचैट ऐप 15 भारतीय भाषाएं सपॉर्ट करता है़, जसमें मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तेलगु, तमिल, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, आसामीज, हरियाणवी, राजस्थानी, भोजपुरी और उर्दू जैसी भाषाएं शामिल हैं। आपको बता दें कि शेयरचैट 4 साल पुराना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। कंपनी के पास मौजूदा समय में 150 मिलियन से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं वहीं 60 मिलियन यानी 6 करोड़ से ज्यादा मंथली ऐक्टिव यूजर्स हैं। इसे भी पढ़ें: TikTok के साथ PUBG और Zoom ऐप पर क्यूं नहीं लगा बैन, जानें क्या है कारण
Bolo Indya

Bolo Indya एक मेड इन इंडिया ऐप जो कि चीन के ऐप्स पर बैन लगाने के 24 घंटे में 2.5 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स रजिस्टर किए। बोला इंडिया के को फाउंडर का कहना है कि चीन के ऐप्स पर बैन लगने के बाद ऐक्टिव यूजर्स इस ऐप पर 62 मिनट रोजाना बिता रहे हैं। वहीं 5.8 लाख डेली ऐक्टिव यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल कर रह हैं। इसके अलावा कंपनी के को फाउंडर ने इंडिया के टिकटॉक स्टार्स से अपील की कि वे बोला इंडिया ऐप जॉइन कर इसका इस्तेमाल करें।
Chingari

चिंगारी ऐप में ट्रेंडिंग न्यूज़, एंटरटेनमेंट न्यूज़, फनी वीडियोज, वीडियो सॉन्ग्स, लव कोट्स, स्टेटस वीडियोज जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इस ऐप पर भारी संख्या में लोग एंटरटेनमेंट कॉन्टेन्ट बना रहे हैं। इसके अलावा यह ऐप यूजर्स को टीकटॉक की तरह ही क्रिएटिव स्किल दिखाने का भी मौका देता है। इस ऐप को महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के Anand Mahindra ने भी डाउनलोड किया है। हाल ही में इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘मैंने टिकटॉक ऐप डाउनलोड नहीं किया था. लेकिन, अभी ही इस चिंगारी ऐप को डाउनलोड किया है.’ इसे भी पढ़ें: TikTok को अब नहीं कर सकेंगे फोन में डाउनलोड, इंडिया में हुआ बैन, गूगल और एप्पल ने भी अपने प्लेटफॉर्म से हटाया
Mitron

पिछले कुछ महीनों में इस ऐप को लेकर कई विवाद हुए हैं। ऐप के लॉन्च होने के कुछ समय बाद इस प्ले स्टोर से हटा दिया गया और फिर से वापस लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, मित्रों अब देश में अच्छी तरह से काम कर रहा है और इसे 1 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा डाउनलोड किया गया है। मित्रों वर्तमान में Google Play स्टोर पर उपलब्ध है।
Roposo

टिकटॉक के इंडिया में बैन होने के बाद से इस हफ्ते बुधवार दोपहर तक Roposo को 48 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड कर लिया गया था। ऐप के डिवेलपर्स को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें 1 दिन में ही 1 करोड़ नए यूजर्स मिलेंगे। गूगल प्ले स्टोर के मुताबिक, इस भारतीय ऐप को अभी तक 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
HiPi

ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 ने हाल ही में अपना शॉर्ट वीडियो ऐप HiPi पेश किया है। कंपनी का कहना है कि भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर इस ऐप को तैयार किया गया है। यह ऐप 15 जुलाई से पहले सार्वजनिक हो जाएगा। ऐसे में ऐप को फिलहाल डाउनलोड नहीं किया जा सकता है।


















