मोबाइल गेमिंग की दुनिया बदलने आ रहा सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 144Hz डिसप्ले रिफ्रेश रेट वाला स्मार्टफोन

Join Us icon

Nubia ने अपने अपकमिंग गेमिंग फोन Red Magic 5S की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन 28 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी ने चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के माघ्यम से दी है। इस जानकारी से पहले कंपनी स्मार्टफोन को टीज कर रही थी। कंपनी के टीजर से साफ हो गया है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर और 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिसप्ले के साथ आएगा। इसके अलावा 22 जुलाई यानी कल इंडिया में Asus Rog Phone 3 को भी लॉन्च किया जा रहा है जो कि गेमिंग की दुनिया में इस फोन को टक्कर देगा।

Weibo पर अपने ऑफिशियल हैंडल से Red Magic ने पोस्ट करते हुए बताया कि Nubia Red Magic 5S स्मार्टफोन चीन में 28 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अब-तक स्मार्टफोन की कीमत व लॉन्च टाइमिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य जानकारियों से भी पर्दा उठा दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 6000एमएएच बैटरी और 16 जीबी रैम वाला ASUS ROG Phone 3, 22 जुलाई को होगा इंडिया में लॉन्च

स्पेसिफिकेशन्स

लॉन्च डेट के अलावा अन्य वीबो पोस्ट के अंदर नुबिया ने कंफर्म किया है कि रेड मैजिक 5एस स्मार्टफोन 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ आएगा, जिसका टच सैम्पलिंग रेट 240 हर्ट्ज़ होगा। इसके अलावा पिछले हफ्ते Nubia Technology के प्रेसिडेंट Ni Fei जानकारी दी थी, जिससे पता लगा था कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर होगा। अब तक कंपनी गेमिंग सेशन के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए हाई प्रफोर्मेंस थर्मल जेल, लार्ज लिक्विड कूलिंग ट्यूब और एयर डक्ट्स का इस्तेमाल करती आई है। इसके अलावा Fei ने जानकारी दी थी कि रेड मैजिक 5एस फोन LPDDR5 रैम और UFS3.1 स्टोरेज के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: सस्ता OnePlus Nord 5G इंडिया में हुआ लॉन्च, इस कीमत में क्या Xaiomi के लिए बनेगा खतरा

Nubia Red Magic 5G

बता दें कि इस साल मार्च में कंपनी ने गेमिंग स्मार्टफोन Nubia Red Magic 5G को पेश किया था। अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.65 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है, जो 144 हर्ट्ज के अल्ट्रा हाई स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज के स्क्रीन टच रिपोर्टिंग रेट के साथ आती है। इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है जो अभी के समय का लेटेस्ट और फ्लैगशिप प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सोनी IMX686 के सेंसर वाला है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंडल सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का लेंस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here