Airtel यूजर्स को मुफ्त में दे रहा 1GB डाटा, जानें क्या है स्कीम

Join Us icon

टेलीकॉम सेक्टर में नंबर वन पोजिशन पर मौजूद Jio को चुनौती देने के लिए Airtel ने एक खास प्रकार का ऑफर पेश किया किया है। इस ऑफर के तहत एयरटेल कथित तौर पर अपने ग्राहकों को 3 दिन के लिए बिल्कुल फ्री 1जीबी हाई-स्पीड डाटा दे रही है। हालांकि, यह लाभ कुछ चुनिंदा यूज़र्स को ही दिया जा रहा है। एयरटेल से पहले जियो इस प्रकार अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स को डाटा देता रहता है। पिछले महीने रिपोर्ट सामने आई थी कि जियो अपने कुछ चुनिंदा यूज़र्स को 2जीबी डाटा उपलब्ध करा रहा है।

OnlyTech नाम की वेबसाइट ने इस ऑफर की जानकारी सबसे पहले दी है। रिपोर्ट के अनुसार एक एयरटेल सब्सक्राइबर ने 48 रुपए का डेटा पैक रीचार्ज करवाया, जिसमें उन्हें कुल 4 जीबी डेटा प्राप्त हुए। डेटा प्लान के मुताबिक, उन्हें इस रीचार्ज के बाद 3 जीबी डाटा मिलना था, लेकिन उन्हें 1 जीबी डेटा अतिरिक्त प्राप्त हुआ जो बिल्कुल मुफ्त था। इसके लिए कंपनी ने यूजर को मैसेज कर इस बात की जानकारी दी है। इसे भी पढ़ें: Jio को चुनौती देने के लिए Airtel लाया 42GB डाटा वाला नया प्लान, फ्री मिलेगी अनिलिमटेड कॉलिंग

airtel-1gb-free-data

इसके अलावा, 49 रुपए के स्मार्ट पैक में भी कथित तौर पर 1 जीबी फ्री डाटा एयरटेल द्वारा दिया जा रहा है। अगर बात करें 49 रुपए वाले प्लान की तो इसमें 100 एमबी डाटा और 38.52 रुपए का टॉक-टाइम मिलता है। लेकिन, अब इस ऑफर के कारण यूजर को 1 जीबी फ्री डेटा दिया गया है, जिसकी वैधता भी 3 तीन की ही है।

Bharti airtel prepaid plan list latest 2020 data benefit validity price recharge offers

बता दें कि एयरटेल हाल ही में अपने ट्रूली अनलिमिटेड एनुअल पैक यानी 2,398 रुपए वाले प्लान को बंद कर दिया है। एयरटेल ने पिछले साल दिसंबर में 2,398 प्रीपेड रिचार्ज में बदलाव किए थे। इस बदलाव के बाद प्लान में यूजर्स को 1.5जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से 500जीबी डाटा पूरे 365 दिन के लिए दिया जाता था। वहीं, प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर करता था। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को एयरटेल Xstream Premium और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन, फ्री हलोट्यून्स और FASTAG पर 150 रुपये का कैशबैक भी बेनिफिट्स के तौर पर मिल रहा था। इसेे भी पढ़ें: आपको कराना है छोटा रिचार्ज, ये हैं Airtel और Vodafone के सबसे सस्ते प्लान

2,498 रुपए वाला प्लान

अगर बात करें एयरटेल के 2,498 रुपए वाले प्लान की तो इस प्लान में यूजर्स के लिए सभी नेटवर्क पर कॉलिंग बिल्कुल फ्री रहेगी। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2जीबी डाटा (कुल 730GB डाटा) दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। अगर देखा जातरह जाता है। साथ ही ग्राहकों को हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here