
Nokia के बारे में कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि कंपनी अपने नए कम कीमत वाले स्मार्टफोन पर काम कर कर रही है जिसे Nokia 2.4 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को पिछले साल लॉन्च हुए Nokia 2.3 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। नोकिया 2.4 को हाल ही में बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था, जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जाकनारी मिली थी। वहीं अब कंपनी द्वारा घोषणा किए जाने से पहले ही Nokia 2.4 के लॉन्च की डिटेल भी इंटरनेट पर लीक हो गई है।
Nokia 2.4 की खबर सामने आ रही है कि यह फोन इस साल IFA 2020 के मंच से टेक मार्केट में उतारा जाएगा। नोकियामोब डॉट नेट ने अपनी रिपोर्ट में दावा करते हुए कहा है कि नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल सितंबर महीने में आईएफए 2020 ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से Nokia 2.4 को लॉन्च कियया जाएगा। कोई एक फिक्स लॉन्च डेट तो अभी नहीं बताई गई है लेकिन रिपोर्ट की मानें तो नोकिया 2.4 सितंबर में लॉन्च हो जाएगा।
Nokia 2.4
गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें तो इस फोन को एंडरॉयड 10 ओएस से लैस दिखाया गया है। इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ बेस क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने के साथ ही मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। इसके साथ ही Nokia 2.4 को बेंचमार्किंग साइट पर 2 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। हालांकि इस बात की भी पूरी उम्मीद है कि नोकिया 2.4 एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च होगा।

Nokia 2.4 की लीक हुई फोटो के अनुसार यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो बैक पैनल पर बीच में वर्टिकल शेप में फिट होगा। लीक की मानें तो इस कैमरा सेटअप का प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा। इसी तरह नोकिया 2.4 में 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। वहीं बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो इस फोन को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 136 तथा मल्टी-कोर में 497 प्वांइट्स प्राप्त हुए हैं।
Nokia 2.3
नोकिया 2.3 की बात करें तो इस बजट स्मार्टफोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया था जो 1520 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2 इंच की एचडी+ इन-सेल डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ ही स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर है। Nokia 2.3 में 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Nokia 2.3 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (v2.0) और 3.5एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैँ। वहीं, स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।।





















