5 कैमरे वाला Oppo Reno 4 Pro इंडिया में हुआ लॉन्च, 8GB रैम और जबरदस्त फास्ट चार्जिंग से है लैस

Join Us icon

Oppo ने पिछले महीने अपनी घरेलू मार्केट चीन Reno 4 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज के अंदर Reno 4 और Reno 4 Pro शामिल थे जो 5G कनेक्टिविटी के साथ क्वालकॉम के Snapdragon 765G चिपसेट पर लॉन्च हुए थे। वहीं, आज कंपनी इन स्मार्टफोन्स में से Reno 4 Pro को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। ऑनलाइन आयोजित किए गए इवेंट में कंपनी Reno 4 सीरीज के अंदर आने वाले रेनो 4 को पेश नहीं किया है। इस इवेंट में ओप्पो वॉच को भी लॉन्च किया गया है। आइए आगे बात करते हैं फोन के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की।

डिजाइन

अगर बात करें फोन के डिजाइन की तो इसमें सिंगल पंच-होल डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन के टॉप बायीं ओर कट आउट मिलता है और यह 3D बॉर्डरलेस स्क्रीन के साथ आता है। वहीं, फोन में एक सिम स्लॉट और एक यूएसबी सी पोर्ट के अलावा निचले पैनल में एक्स्टर्नल स्पीकर भी दिया गया है। फोन के राइट पैनल में पावर बटन और लेफ्ट में वॉल्यूम रॉकर बटन मौजूद है। इसके अलावा फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है जो कि वर्टिक शेप में प्लेस है। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ OPPO A72 5G, देखें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

reno-4-pro-india
कैमरा

Oppo Reno 4 Pro में कुल 5 कैमरे हैं, जिसमें से चार रियर और एक फ्रंट में होगा। डिवाइस के रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल (f/1.7) Sony IMX586 का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8-मेगापिक्सल का (f/2.2) अल्ट्रावाइड सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मोनो सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेटअप है।

reno-4-pro

स्पेसिफिकेशन्स

रेनो 4 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.4-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। फोन में मौजूद डिसप्ले 90Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आसपेक्ट रेश्यो और 402ppi के साथ आता है। इंडियन मॉडल में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलेगी। फोन में 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: Oppo F15 का सस्ता वेरिएंट इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वहीं, बैटरी बैकअप के लिए फोन में 4,000mAh की बैटरी शामिल है जो कि 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। इस तकनीक से केवल 36 मिनट में डिवाइस को पूरी तरह से चार्ज करने का दावा कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, 5जी नेटवर्क, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित ColorOS 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। वहीं, फोन Starry Night और Silky White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

reno-4-pro-price-in-india

कीमत

Oppo Reno 4 Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,990 रुपए है। फिलहाल डिवाइस एक ही रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन की सेल 5 अगस्त को अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट समेत कई बड़े ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर की जाएगी। डिवाइस के साथ कई ऑफर्स की भी पेशकश की गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here