
इस हफ्ते की शुरूआत स्मार्टफोन जगत के लिए खास रही है। टेक दिग्गज Google ने अपने मिड बजट पिक्सल फोन को लाते हुए Google Pixel 4a ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस फोन के लॉन्च के साथ ही गूगल ने यह घोषणा भी कर दी थी कि जल्द ही दो और नए पिक्सल फोन भी लाएगी जिन्हें Google Pixel 4a 5G और Google Pixel 5 नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। गूगल ने अभी तक इन नए फोंस की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन एक नए लीक में जानकारी सामने आ रही है कि ये फोन आने वाली 8 अक्टूबर को टेक मार्केट में लॉन्च कर दिए जाएंगे।
नए पिक्सल फोंस के लॉन्च की जानकारी गूगल फ्रांस की ब्लॉग पोस्ट के जरिये सामने आई है जिसे 9टू5 गूगल ने स्पॉट किया है। इस ब्लॉग में डिटेल्स बताई गई है कि Google Pixel 4a फोन फ्रांस में आने वाली 1 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं पोस्ट में लिखा गया है कि Google Pixel 4a 5G और Google Pixel 5 स्मार्टफोन फ्रांस में 8 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। इस ब्लॉग के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पिक्सल 4ए 5जी और पिक्सल 5 फोन इसी दिन यानि 8 अक्टूबर को लॉन्च किए जा सकते हैं।
![]()
Google Pixel 4a
गूगल पिक्सल 4ए के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.81 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है। Google Pixel 4a में आलवेज़ ऑन डिसप्ले दी गई है जो एचडीआर और 443पीपीआई सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : 6,000एमएएच बैटरी के साथ सामने आया रियलमी का नया फोन Realme C12, लो बजट में होगा लॉन्च
Google Pixel 4a को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 6 जीबी जीबी रैम मैमोरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन प्रीलोडेड गूगल असिस्टेंट के साथ आता है जिसके साथ ही लाईव कैपशन सपोर्ट और रियल टाईम ट्रांसस्क्रीप्ट जैसे फीचर्स भी गूगल पिक्सल 4ए में दिए गए हैं।
![]()
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Google Pixel 4a का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल के उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जो एचडीआर+, पोर्टरेट मोड, नाईट साईट, ओआईएस और वीडियो स्टेबलाइज़ेशन जैसे फीचर्स से लैस है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : अभी डिलीट करें फोन में मौजूद Xiaomi की यह ऐप, प्राइवेसी के लिए बन रही थी खतरा, भारत सरकार ने लगा दिया बैन
Google Pixel 4a को 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है जिसके साथ ही फोन में एनएफसी, 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप सी जैसे फीचर्स मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,140एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। गूगल पिक्सल 4ए को जेट ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत $349 डॉलर यानि तकरीबन 26,300 रुपये है। वहीं फोन की इंडियन कीमत सामने आने में अभी वक्त है।





















