
कोरिया की टेक दिग्गज कंपनी एलजी के आगामी 5G LG Q92 स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से जानकारियां सामने आ रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस एलजी वेलवेट 5जी से अधिक किफायती होगा। कुछ समय पहले ही फोन गीकबेंच और गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ था। इन सर्टिफिकेशन साइट पर फोन की कुछ जानकारी सामने आई थी। वही, अब इसके रिलीज से पहले सभी स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। आइए आगे एक नजर डालते हैं फोन के फुल स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स पर।
कोरियन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नेवर कैफे पर डिवाइस की एक स्पेसिफिकेशन शीट की तस्वीरें साझा की गई हैं, जो फोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ डिजाइन की जानकारी भी देती है। वहीं, एक कोरियन वेबसाइट पर जानकारी मिली है कि कंपनी इस फोन को 28 अगस्त को लॉन्च करेगी।
कीमत और सेल
LG Q92 5G के प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया 21 अगस्त से होगी और फोन की सेल 28 अगस्त से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा फोन को साउथ कोरिया में 545,000 Won (लगभग 34,000 रुपए) में पेश किया जाएगा। हालांकि, फोन के ऑफिशियल होने पर कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसे भी पढ़ें: डुअल कैमरा और Helio P22 SoC के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है लो बजट वाला LG K31s, लाइव इमेज हुईं लीक
डिजाइन
फोन के डिजाइन की बात करें तो एलजी डिवाइस में सेल्फी कैमरे के लिए ऊपरी हिस्से के बीच में एक पंच-होल देगी। फोन फ्लैट एलसीडी डिसप्ले के साथ आएगा। वहीं, पीछे की तरफ बड़े सर्किल में दो कैमरे और उसके साइड में छोटे सर्किल में दो कैमरे होंगे। छोटे सर्किल में मौजूद कैमरे के ऊपर ही एलईडी फ्लैश दी जाएगी। यह कैमरे फोन के रियर में दाईं ओर होंगे। एलजी का यह डिवाइस तीन कलर ऑप्शन- सिरेमिक व्हाइट, मिरर टाइटेनियम और मिरर रेड में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे भी पढ़ें: LG के दो सस्ते स्मार्टफोन वेबसाइट पर हुए लिस्ट, Xiaomi-Realme को जल्द मिलेगा चुनौती
स्पेसिफिकेशन्स
LG Q92 5G में बड़ी 6.7-इंच FHD+ डिसप्ले होगी। इसके साथ ही डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट द्वारा संचालित होगा है जो कि शक्तिशाली मिड-रेंज चिपसेट है। वहीं, Q92 5G पर इस SoC के बारे में दिलचस्प बात यह है कि यह खबर है कि स्टॉक SD765G चिपसेट की तुलना में इसे थोड़ा ओवरक्लॉक किया जाएगा और ग्राफिक्स के प्रदर्शन में 10 प्रतिशत की वृद्धि मिलेगी। लॉन्च के समय फोन को एंडरॉयड 10 के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज होगी।
वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में चार कैमरा होंगे। इस सेटअप में 48MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरा, 5MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा होगा। वहीं, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। फोन एलजी पे सपोर्ट के साथ आएगा, जिसका मतलब है कि फोन एनएफसी सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, हैंडसेट में पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगी।


















