
Samsung ने जून महीने में भारत में अपनी ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ के तहत लो बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M01 लॉन्च किया था। यह फोन पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च हुआ था, जिसे देश में मौजूद OPPO A11k, OPPO A12 और Realme Narzo 10A जैसे स्मार्टफोन के लिए टक्कर माना गया था। वहीं अब सैमसंग फैन्स के लिए यह सस्ता स्मार्टफोन और भी सस्ता हो गया है जिससे खास ऑफर के तहत इस शानदार स्मार्टफोन को सिर्फ 8,399 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy M01 को कंपनी की ओर से महज़ 8,399 रुपये में बेचा जा रहा है। इस कीमत पर यह फोन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा और नए दाम पर गैलेक्सी एम01 की ब्रिकी कल से शुरू होगी। हालांकि सैमसंग का यह फोन नई कीमत पर कब तक खरीद के लिए उपलब्ध रहेगा यह जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यदि आप भी Samsung Galaxy M01 को खरीदना चाहते हैं तो कल दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया पर इस फोन को खरीदने का बेस्ट मौका मिलेगा।
Samsung Galaxy M01
सैमसंग गैलेक्सी एम01 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7 इंच की एचडी+ इनफिनिटी-वी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो वनयूआई पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.95गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया गया है। यह भी पढ़ें : दमदार वापसी को तैयार Micromax, अगले महीने लॉन्च हो सकते हैं नए और सस्ते ‘Made in India’ स्मार्टफोन
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy M01 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम01 एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M01 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एम01 में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। सैमसंग ने अपने फोन को फोन डॉल्बी एटमॉस तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। इसके साथ ही सैमसंग हेल्थ ऐप भी फोन में प्री-इंस्टाल्ड है। यह भी पढ़ें : PUBG की लत में छोड़ा खाना पीना, 16 साल के लड़के की हुई मौत
सैमसंग की ओर से गैलेक्सी एम01 को 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इंडिया में इस फोन को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy M01 को 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन कल से यह फोन 8,399 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।




















