
चाइनीज स्मार्टफोन्स के बायकॉट की मांग के बीच इंडिया में Micromax एक बार फिर दमदार वापसी करने की तैयारी कर रही है। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि कंपनी अपने तीन नए स्मार्टफोन लाने जा रही है और ये नए फोन सितंबर महीने तक बाजार में उतार दिए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार वैसे तो ये तीनों फोन अगले महीने ही यानि अगस्त में ही लॉन्च होने थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते प्रोडक्शन में कमी आई है और इसी वजह से अगस्त से आगे खिसक कर इन स्मार्टफोंस का लॉन्च सितंबर महीने में होगा। वहीं, 15 अगस्त के मौके पर माइक्रोमैक्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्विट किया है, जिसमें आखिर में माइक्रोमैक्स कमिंग सून लिखा हुआ है।
इसके अलावा कंपनी द्वारा किए गए ट्विट को रिट्विट कर कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने लिखा ही कि आइए नई शुरुआत करें। इन बातों से साफ है कि कंपनी जल्द ही इंडिया में अपने नए स्मार्टफोन्स से पर्दा उठा सकती है। माइक्रोमैक्स ने पिछले काफी वक्त से नए डिवाइसेज नहीं लॉन्च किए हैं। हालांकि, पुराने फोन्स के साथ ही कंपनी अब भी मार्केट में मौजूद है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 7,777 रुपये में लॉन्च हुआ Made in India फोन LAVA Z66, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर
This independence day, I urge every Indian to strive to be AtmaNirbhar. एक नई शुरुआत करें? #IndependenceDay #स्वतंत्रतादिवस https://t.co/DwEE2uw7Y7
— Rahul Sharma (@rahulsharma) August 15, 2020
दरअसल, इस बार कंपनी को सरकार की ओर से अनाउंस की गई PLI स्कीम का फायदा भी मिलेगा। दूसरी, सामने आया है कि माइक्रोमैक्स ने 500 करोड़ रुपए का निवेश मैन्युफैक्चरिंग एंड रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) की ओर करेगी, जिससे साफ हो गया है कि कंपनी भारत की स्मार्टफोन बाजार में वापसी की योजना बना रहा है। न्यूज वेबसाइट ईटी से बात करते हुए माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने कहा कि सरकार के प्रोत्साहन से इंडिया में रहने वाले हैंडसेट निर्माता चीनी प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रभावी ढंग से प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे जो अभी इंडियन बाजार में हावी हैं। इसे भी पढ़ें: Jio ने की 5जी की घोषणा, Made in india होगा पूरा नेटवर्क
अब तक कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि माइक्रोमैक्स अगले महीने नई स्मार्टफोन रेंज लॉन्च कर सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में Micromax के दो या फिर तीन नए फोन भारत में लॉन्च होंगे। ये तीनों ही स्मार्टफोन बजट सेग्मेंट में उतारे जाएंगे। इन तीनों हैंडसेट्स में सबसे सस्ते स्मार्टफोन की कीमत जहां 7,000 रुपये तक हो सकती है वहीं सबसे महंगे फोन का मूल्य अधिकतम 15,000 रुपये तक ही रखा जाएगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार Micromax के अपने तीनों ही स्मार्टफोंस को मीडियाटेक के चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारेगी। इस मोबाइल फोंस के नाम के बारे में तो अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोमैक्स के दो स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट से लैस हो सकते हैं।



















