Nokia 7.3 5G ऑनलाइन हुआ स्पॉट, ये स्मार्टफोन्स भी जल्द होंगे लॉन्च

Join Us icon

नोकिया स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global को लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस साल की चौथी तिमाही में कंपनी एक लॉन्च इवेंट की योजना बना रही है। इस इवेंट में कंपनी Nokia 9.3 PureView, Nokia 7.3 5G, Nokia 6.3, Nokia 8.3 5G, Nokia 2.4 और Nokia 3.4 को पेश कर सकती है। वहीं, दूसरी ओर जानकारी सामने आई है कि इन 6 फोन्स में Nokia 7.3 स्मार्टफोन बर्लिन में होने वाले IFA में लॉन्च हो सकता है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग की अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, अब नया नोकिया स्मार्टफोन ऑनलाइन स्पॉट किया गया है, जो संभवतः Nokia 7.3 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को जेम्स बॉन्ड की आने वाली मूवी No Time To Die के सेट पर देखा गया है।

नोकिया ने हाल में ही सोनी मोबाइल्स को जेम्स बॉन्ड मूवी के आधिकारिक पार्टनर के रूप में रिप्लेस किया है। वहीं, इससे पहले कंपनी ने संकेत दिए थे कि Nokia 8.3 5G स्मार्टफोन और Nokia 5.3 भी इस फिल्म में नजर आएगा। लेकिन, इससे पहले एक एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें Prince Charles इस मूवी के सेट पर नए नोकिया फोन के साथ नजर आ रहे हैं। इसे भी पढ़ें: पसंद है Nokia ब्रांड लेकिन फिर भी बना रहे दूरी, जानें क्या है भारतीयों की मजबूरी
nokia-7-3

हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार इस डिवाइस में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा। इस मॉड्यूल में सर्कुलर बंप विभिन्न सेंसर और एलईडी फ्लैश होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार नोकिया 7.3 स्मार्टफोन में क्वालकॉम द्वारा हाल में लॉन्च किया गया स्नैपड्रैगन 690 5जी चिपसेट होगा। इसे भी पढ़ें: Nokia के इन 4 स्मार्टफोन्स को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, बजट कैटगरी में जल्द होंगे लॉन्च

स्पेसिफिकेशन्स

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.3-इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले होगा जो कि 90 हर्ट्ज स्क्रीन के साथ आएगा। वहीं, फोटोग्राफी के लिए इसमें 48-मेगापिक्सल / 64-मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप होगा। वहीं, फ्रंट पर 24-मेगापिक्सल सेंसर होगा।

बता दें कि नोकिया ने आज ही अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर Nokia 5.3 का लॉन्च टीज़र शेयर कर दिया है। इस टीज़र में फोन की फोटो के साथ ही ‘नोकिया 5.3 कमिंग सून’ लिखा गया है। कंपनी ने हालांकि अभी तक यह साफ शब्दों में नहीं बताया है कि किस तारीख से यह फोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन नोकिया द्वारा भेजे गए प्रेस इन्वाईट के बल पर माना जा रहा है कि Nokia 5.3 आने वाली 25 अगस्त को इंडिया में लॉन्च हो जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here