लॉन्च से पहले जानें Samsung Galaxy M51 की 6 खास बातें, 10 सितंबर को इंडिया में करेगा एंट्री

Join Us icon

सैमसंग गैलेक्सी M51 को 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाना कन्फर्म हो गया है। कंपनी ने ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया के माध्यम से इस बात का खुलासा किया है। वहीं, कुछ दिनों पहले अमेजन पर गैलेक्सी एम51 की कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया गया था और अब इंडिया लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया गया है। वहीं, स्मार्टफोन पहले से ही जर्मनी में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो चुका है। इसलिए हम इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सब कुछ जानते हैं। आइए इंडिया लॉन्च से पहले हम आपको बताते हैं कि Samsung Galaxy M51 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी के अलावा और भी क्या खास होगा।

सबसे दमदार बैटरी

Samsung Galaxy M51 की सबसे बड़ी यूएसपी इस फोन की बैटरी को माना जा रहा है। गैलेक्सी एम51 सैमसंग का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसे 7,000एमएएच की बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा एम51 में यूएसबी टाईप सी पोर्ट भी मौजूद होगा।

samsung-galaxy-m51-launch-amazon

पावरफुल कैमरा

जर्मन वेबसाइट पर खुलासा हो गया है कि Samsung Galaxy M51 क्वॉड रियर कैमरा दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। वहीं, इसी प्रकार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।

Samsung Galaxy M51 price specification 64p quad camera 7000mah battery

शानदार डिजाइन

91मोबाइल्स ने फोन के जर्मनी में ऑफिशियल होने से पहले ही Samsung Galaxy M51 की इमेज एक्सक्लूसिव तौर पर साझा की थीं। फोन को इंडिया में पंच होल डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, फोन के पिछले पैनल में एल शेप क्वाड कैमरा उपलब्ध होगा। कैमरे के साथ में ही एलईडी फ्लैश दिया जाएगा। वहीं, फोन के दाएं पैनल वॉल्यूम रॉकर बटन होगा। हालांकि, बैक पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया है। इसकी जगह फोन में गैलेक्सी एम31एस में दिए जाने वाले पावर बटन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की तरह इस्तेमाल करने का ऑप्शन दिया है। इसे भी पढ़ें: Samsung बना रही है एक और सस्ता फोन, Galaxy A12 नाम के साथ होगा लॉन्च

samsung-galaxy-m51-3

डिसप्ले

यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिसप्ले के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं, जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि फुल-व्यू स्क्रीन देने के लिए कंपनी ने फोन के ठीक बीच में उपर की ओर पंच-होल दिया है। जर्मन वेबसाइट पर यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस के साथ लिस्ट हुआ है जो कि सैमसंग वनयूआई पर काम करेगा। इंडिया में भी फोन इसी ओएस के साथ आएगा।

हार्डवेयर

Samsung Galaxy M51 में प्रोसेसिंग के लिए आक्टाकोर प्रोसेसर का तो खुलासा हो गया है लेकिन चिपसेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जर्मन वेबसाइट पर Samsung Galaxy M51 को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जिसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में भी फोन इसी रैम व स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: Samsung का बड़ा तोहफा, फिर कम किए 5000mAh बैटरी वाले Galaxy A21s के दाम, जानें नया प्राइस

Samsung Galaxy M51 price specification 64p quad camera 7000mah battery

कीमत

सैमसंग जर्मनी की वेबसाइट पर इस फोन की कीमत 360 यूरो (लगभग 31,500 रुपए) होगी। वहीं, इंडिया में भी फोन की कीमत इसी के करीब हो सकती है। हालांकि, ऑफिशियल लॉन्च से पहले कीमत को लेकर कुछ साफ नहीं कहा जा सकता।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here