Samsung Galaxy M51 की कीमत आई सामने, 30 हजार के करीब हो सकता है दाम

Join Us icon

Samsung जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Galaxy M51 लॉन्च करने वाली है। यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी लिस्ट हो गया है जहां फोन की फोटो के साथ ही कई अन्य अहम जानकारियां भी सामने आई है। वहीं अब इंटरनेशनल मार्केट से एक नई खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार Samsung Galaxy M51 की कीमत 30,000 रुपये के करीब हो सकती है।

Samsung Galaxy M51 को दरअसल जर्मनी में पेश कर दिया गया है। सैमसंग जर्मनी की वेबसाइट पर इस फोन का पेज लाईव हो गया है जहां गैलेक्सी एम51 प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। इस वेबसाइट पर फोन का दाम 360 यूरो बताया गया है। €360 के हिसाब से यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 31,500 रुपये के करीब है। हालांकि इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 के इंडियन मॉडल की कीमत जर्मन मॉडल ने कम हो सकती है। लिहाजा उम्मीद है कि इंडिया में यह फोन 30,000 रुपये के बजट में लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy M51 price specification 64p quad camera 7000mah battery

64एमपी क्वॉड कैमरा

वेबसाइट पर खुलासा हो गया है कि Samsung Galaxy M51 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद रहेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैेमरा देखने को मिलेगा।

7,000एमएएच बैटरी

Samsung Galaxy M51 की सबसे बड़ी यूएसपी इस फोन की बैटरी को माना जा रहा है। गैलेक्सी एम51 सैमसंग का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसे 7,000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा, जो बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने में सक्षम होगी। गैलेक्सी एम51 में यूएसबी टाईप सी पोर्ट भी मौजूद रहेगा।

Samsung Galaxy M51 price specification 64p quad camera 7000mah battery

Samsung Galaxy M51

सैमसंग गैलेक्सी एम51 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो जर्मनी वेबसाइट के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें स्क्रीन के ठीक बीच में उपर की ओर पंच-होल मौजूद रहेगा। जर्मन वेबसाइट पर यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस के साथ लिस्ट हुआ है जिसमें साथ ही सैमसंग वनयूआई भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : Lava का सस्ता स्मार्टफोन Z93 Plus इंडिया में लिस्ट, इसमें है 4000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा

Samsung Galaxy M51 में प्रोसेसिंग के लिए आक्टाकोर प्रोसेसर का तो खुलासा हो गया है लेकिन चिपसेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जर्मन वेबसाइट पर Samsung Galaxy M51 को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जिसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy M51 price specification 64p quad camera 7000mah battery

सैमसंग ने हालांकि आधिकारिक तौर पर फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन चर्चा है कि Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन आने वाली 10 सितंबर को इंडिया में अनाउंस किया जा सकता है। इंडिया में फोन की कीमत क्या होगी और यह किस तारीख से सेल के लिए उपलब्ध होगा, इन सब बातों के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here