5,100एमएएच बैटरी और 8 इंच डिसप्ले वाला यह डिवाईस सिर्फ 9,999 रुपये में हुआ इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

Huawei ने कुछ दिनों पहले ही टेक मार्केट में अपनी ‘एन्जॉय सीरीज़’ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Huawei Enjoy 20 और Enjoy 20 Plus लॉन्च किए थे। ये दोनों ही मोबाइल कंपनी के 5G स्मार्टफोन हैं जो फिलहाल हुआवई की होम मार्केट यानि चीन में सेल के लिए उपलब्ध हुए हैं। इन मिडरेंज स्मार्टफोंस के बाद अब हुआवई ने भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए सस्ता टैबलेट डिवाईस HUAWEI MatePad T8 लॉन्च किया है। इस डिवाईस को सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

HUAWEI MatePad T8

हुआवई मेटपैड टी8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 1280 x 800 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 8 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। स्क्रीन दोनों साईड से जहां नैरो बेजल्स वाली है वहीं उपर और नीचे की ओर चौड़ा बॉडी पार्ट मौजूद है। उपरी हिस्से पर टैबलेट का सेल्फी कैमरा फिट है।

huawei matepad t8 launched in india wi fi and lte model price at rs 9999

कंपनी की ओर से HUAWEI MatePad T8 को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो ईएमयूआई 10.0.1 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस टैबलेट में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी8768 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह टैब आईएमजी जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : 44 मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा Vivo V20, पोस्टर और फोटो आए सामने

HUAWEI MatePad T8 को इंडिया में 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। टैबलेट में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो हुआई मेटपैड टी8 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह डिवाईस एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

huawei matepad t8 launched in india wi fi and lte model price at rs 9999

पावर बैकअप के लिए हुआवई मेटपैड टी8 को 5,100एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है जो 5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। हुआवई के इस नए टैबलेट का डायमेंशन जहां 199.7 x 121.1 x 8.55एमएम है वहीं डिवाईस का वज़न 310 ग्राम का है। ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस व माइक्रो यूएसबी के साथ ही यह डिवाईस 3.5एमएम जैक भी सपोर्ट करता है।

मॉडल व कीमत

HUAWEI MatePad T8 इंडिया में दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ है जिनमें एलटीई और वाई-फाई मॉडल्स शामिल है। टैबलेट के Wi-Fi वर्ज़न को जहां 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है वहीं LTE वर्ज़न की कीमत 10,999 रुपये है। हुआवई का यह डिवाईस शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Deep sea Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें कि 15 सितंबर तक MatePad T8 के एलटीई मॉडल को भी 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here