
Vivo ने अपने दो शानदार फोन की कीमत में कटौती कर ग्राहकों को तोहफा दिया है। कंपनी द्वारा Vivo S1 Pro और Vivo Y50 के दाम में 1,000 रुपए की कटौती की गई है। अब ग्राहक इन दोनों ही हैंडसेट को कम दाम में खरीद पाएंगे। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ महीने पहले Vivo ने जीएसटी दरों में बदलाव के बाद अपने कई फोन की कीमतों में बदलाव किया था। वहीं, 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन स्टोर्स से इन दोनों ही फोन की कीमत में कटौती की जानकारी मिली है। आइए आगे जानते हैं इन फोन के नए दाम क्या हैं।
नया प्राइस
अगर बात करें Vivo Y50 की तो कंपनी ने इसके सिर्फ सिंगल 8जीबी रैम+128जीबी वेरिएंट की कीमत में कटौती की है। कटौती के बाद फोन 16,990 रुपए में सेल किया जा रहा है। इससे पहले फोन की कीमत 17,990 रुपए थी। वहीं, Vivo S1 Pro प्राइस कट से पहले 19,990 रुपए की कीमत पर बिक रहा था, लेकिन अब दाम में कटौती के बाद इस फोन को 18,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा। ऑफलाइन के अलावा कंपनी की साइट पर भी दोनों ही फोन कम कीमत में सेल किए जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: 44 मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा Vivo V20, पोस्टर और फोटो आए सामने
Vivo S1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
Vivo S1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड फुलव्यू डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। वहीं, स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S1 Pro में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, एक डेप्थ सेंसिंग और एक मैक्रो फोटोग्राफी के लिए। वहीं, फ्रंट कैमरा एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल के साथ आता है।
डिवाइस की स्टोरेज को ग्राहक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। वहीं, सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Vivo S1 Pro एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर कार्य करता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: 44एमपी डुअल सेल्फी और 64एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo S7 5G
Vivo Y50 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Vivo Y50 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच अल्ट्रा ओ स्क्रीन और फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। वहीं, फोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होगा। साथ ही फोन में 8GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
इसके अलावा फटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर 13-मेगापिक्सल प्राइमरी शूटर, 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल शूटर 120 डिग्री फिल्ड-ऑफ-व्यू, 2-मेगापिक्सल पोर्टेट लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर फोकल लेंथ के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दिया गया है।


















