LG ने लॉन्च किया एक और कम कीमत वाला शानदार स्मार्टफोन LG Q31, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

LG ने अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘क्यू सीरीज़’ में नया स्मार्टफोन जोड़ा है जिसे LG Q31 नाम के साथ लॉन्च किया गया है। कम कीमत वाले इस मोबाइल में तीन कैमरे के साथ ही मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है जिसने फिलहाल एलजी की होम मार्केट यानि कोरिया में एंट्री ली है और आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। एलजी क्यू31 के इंडिया लॉन्च की जानकारी अभी नहीं है लेकिन यहां फोन की फुल डिटेल जान सकते हैं।

LG Q31

एलजी क्यू31 को कंपनी की ओर से 18.9:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7 इंच की एचडी+ फुलविज़न डिसप्ले सपोर्ट करता है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के साईड किनारें जहां नैरे बेजल्स वाले हैं वहीं नीचे ही चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले उपरी हिस्से पर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी गई है। यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे वाला Moto E7 Plus आ रहा है इंडिया, Motorola ने किया टीज़

LG Q31 को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक के हीलियो पी22 चिपसेट पर रन करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए इस फोन में पावरवीआर जीई8320 जीपीयू मौजूद है। एलजी ने इस फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को कार्ड के जरिये 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

LG Q31 launched price specs sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर ​हॉरिजॉन्टल शेप में ​डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के​ लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M01s और Galaxy M01 Core हुए और भी सस्ते, ​अब सिर्फ 4999 रुपये से होगी सेल

LG Q31 सिंगल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन का डायमेंशन 147.9x71x8.7एमएम और वज़न 145ग्राम है। 3.5एमएम जैक के साथ ही एलजी क्यू31 बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही यह फोन पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को metallic silver में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 2,09,000 won यानि तकरीबन 12,900 रुपये के करीब है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here