
Nokia ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global ने आज टेक मार्केट में अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए कई नए नोकिया प्रोडक्ट्स व डिवाईस लॉन्च किए हैं। एक ओर जहां कंपनी ने नोकिया का पावरफुल फ्लैगशिप फोन Nokia 8.3 ग्लोबल सेल के लिए पेश कर दिया है। वहीं साथ ही Nokia 3.4 और Nokia 2.4 जैसे नए और शानदार स्मार्टफोंस भी टेक मंच पर पेश कर दिए हैं। यहां हम जानेंगे नोकिया के नए Nokia 3.4 स्मार्टफोन के बारे में
लुक व डिजाईन
Nokia 3.4 को लेकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इस फोन के जरिये कंपनी ने कम कीमत पर प्रीमियम लुक वाला डिवाईस लॉन्च किया है। नोकिया का यह नया स्मार्टफोन पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर पेश हुआ है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल दी गई है।

नोकिया 3.4 के बैक पैनल पर एक राउंड सर्किल शेप बनाई गई है और इसी में फोन के तीन कैमरा सेंसर और एक रियर कैमरा सेटअप फिट है। ये चारों आब्जेक्ट रिंग पर ही मौजूद है और इसके बीच का हिस्सा खाली है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन के साईड पैनल पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर के साथ ही गूगल असिस्टेंट शार्टकट बटन भी दिया गया है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Nokia 3.4 को कंपनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39 इंच की एचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। नोकिया 3.4 की यह स्क्रीन 400nits ब्राइटनेस पर विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करती है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो एंडरॉयड 11 रेडी है। इस नए ओएस के मार्केट में आते नोकिया 3.4 एंडरॉयड 11 पर अपडेट हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : 6000mAh बैटरी, 64MP कैमरा और 6.67 इंच पंच-होल डिसप्ले के साथ Poco X3 इंडिया में लॉन्च
नोकिया 3.4 में प्रोसेसिंग के लिए 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिया गया है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में यह फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें सबसे छोटा मॉडल 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह नोकिया 3.4 के दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी मैमोरी और तीसरे वेरिंएट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। तीनों वेरिएंट्स में मैमोरी को कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 3.4 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही नोकिया के इस फोन में 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का यूडब्ल्यू सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया 3.4 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Nokia 3.4 रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम और एक मैमोरी कार्ड साथ में लगाया जा सकता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 3.4 में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। Nokia 3.4 की शुरूआती कीमत 159 यूरो यानि 13,500 रुपये के करीब है जिसे Dusk, Fjord और Charcoal कलर में लॉन्च किया गया है।





















