सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 4 की जानकारी लीक, फेंकने से भी नहीं टूटेगा यह फोन

Join Us icon

पिछले कुछ माह में सैमसंग के कई फोन की जानकारी आई है जिसमें गैलेक्सी एस8 से लेकर गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो तक शामिल हैं। वहीं कंपनी के एक नए फोन की जानकारी सामने आई है। यह ऐसा फोन होगा जिसे आप फेंक भी दें तो टूटेगा नहीं। सैमसंग एक रग्ड फोन की तैयारी कर रहा है जिसका नाम है गैलेक्सी एक्सकवर 4 और यह फोन हाल में प्रमुख सेर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर देखा गया है।

माईस्मार्ट प्राइस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 4 को गीकबेंच पर एसएम-जी390एम नाम से लिस्ट किया गया है। यहां फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी उपलब्ध हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार गैलेक्सी एक्सकवरर 4 को सैमसंग के ही एक्सनोस 7570 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। लिस्ट किए गए फोन में आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही फोन में 2जीबी रैम मैमोरी दी गई है।

तीन मॉडल में लॉन्च होगा एप्पल आईफोन 8

जहां तक इंटरनल मैमोरी की बात है तो इसे 16जीबी और 32जीबी के मैमोरी आॅप्शन में पेश किया जा सकता है। लिस्ट किया गया फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर रन करता है और इस फोन में टचविज यूआई देखने को मिलेगा। हालांकि फोन के बारे में अन्य जानकारियां नहीं हैं लेकिन इसके पुराने संस्करण गैलेक्सी एक्सकवर 3 में 4.5-इंच की स्क्रीन दी गई थी और वह एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 4.4 ​किटकैट पर रन करता था। फोन में 1.2गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर और 1.5जीबी की रैम मैमोरी दी गई थी।

4000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ इंटेक्स का कीपैड वाला फोन, जो है बेहद सस्ता

गौरतबल है कि सैमसंग गैलेक्सी का एक्सकवर सीरीज रग्ड फोन की सीरीज है जो विशेष तौर से पानी व धूल अवरोधक होती है। वहीं ये फोन शॉक प्रूफ भी हैं जिससे कि यदि गिर जाएं या फेंक भी दिया जाए तो टूट-फूट से बेहसर होते हैं।