5,000mAh बैटरी वाले सस्ते Samsung Galaxy A02s का डिजाइन हुआ लीक, जल्द करेगा एंट्री

Join Us icon

Samsung के बजट कैटगरी के अंदर आने वाले Galaxy A02s स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से लीक खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में फोन को मॉडल नंबर SM-A025G के साथ गीकबेंच पर देखा गया था। लिस्टिंग में फोन का सिंगल कोर स्कोर 756, जबकि मल्टी-कोर टेस्ट स्कोर 3,934 था। साथ ही लिस्टिंग में खुलासा हुआ था कि फोन 3 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है। वहीं, अब Galaxy A02s को FCC पर लिस्ट किया गया है, जहां फोन के डिजाइन और बैटरी क्षमता का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy A02s को मॉडल नंबर SM-A025M/DS के साथ देखा गया है।

वहीं, लिस्टिंग में सामने आई इमेज के अनुसार फोन के रियर में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल टॉप-लेफ्ट पर प्लेस होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस कैमरा सेटअप में कम से कम दो कैमरा होंगे। हालांकि, इसकी पुष्टी अभी नहीं हुई है। वहीं, फोन के फ्रंट डिजाइन का खुलासा भी अभी नहीं हुआ है। इसे भी पढ़ें: Samsung का दिवाली धमाका, मिल रहा है 60 प्रतिशत का डिस्काउंट और 20,000 रुपये के वाउचर, जानें क्या है स्कीम

लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy A02s में 5,000mAh की बैटरी होगी। फिलहाल फोन में किसी भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी नहीं आई है। एडेप्टर का मॉडल नंबर- IEP-TA200, है डो कि इस ओर इशारा करता है कि यह 15W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा और यह UL Demko सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। आखिर में Galaxy A02s FCC लिस्टिंग में सामने आया है कि फोन डुअल-िसम वेरिएंट के साथ आएगा।

कुछ दिनों पहले सैमसंग गैलेक्सी ए02एस फोन को कथित रूप से थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था, जहां इसके तुरंत लॉन्च की जानकारी मिली थी। एनबीटीसी लिस्टिंग में पुष्टि हुई है कि यह फोन डुअल-सिम वेरिएंट होगा। दिलचस्प बात यह है कि मॉडल नंबर SM-A025F के साथ वाले स्मार्टफोन को सैमसंग गैलेक्सी ए02 कहा जा सकता है, जो कि पिछले महीने गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Watch 3 रिव्यू: स्टाइल ऐसी कि हर घड़ी, घड़ी देखने का मन करेगा

Samsung Galaxy A72 will support penta rear camera and 32 mp selfie

Samsung Galaxy A02 स्मार्टफोन की बात करें तो इसे पिछले दिनों चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी देखा गया था। इस लिस्टिंग में खुलासा हुआ था कि गैलेक्सी ए02 को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जो वनयूआई के साथ काम करेगा। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट दिए जाने का खुलासा हुआ था। गीकबेंच के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए02 को 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा और ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 506 जीपीयू सपोर्ट करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here