
नोकिया के स्मार्टफोन बनाने वाली HMD Global को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही थी कि कंपनी जल्द ही दो क्लासिक स्मार्टफोन्स को नए अवतार में लॉन्च करने वाली है। वहीं, अब कंपनी ने सभी खबरों पर विराम लगाते हुए Nokia 6300 4G और Nokia 8000 4G को ऑफिशियल तौर पर ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फीचर में यूजर्स को व्हाट्सएप, फेसबुक और गूगल असिस्टेंट जैसे फीचर्स की दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं जियोफोन की तरह ही यह फोन्स KaiOS पर आधारित हैं और इन्हें Snapdragon 210 प्रोसेसर पर पेश किया गया है।
डिजाइन और कलर
Nokia 6300 4G पॉलीकार्बोनेट बॉडी से बना है। वहीं, Nokia 8000 4G ग्लास शैल के साथ मेटल क्रोम मिडफ्रेम फिनिश से बने इस फोन का लुक काफी आकर्षक है। दोनों डिवाइस फीचर फोन हैं। वहीं, नोकिया 6300 4G को फोन सियान ग्रीन, लाइट चारकोल और पाउडर व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। दूसरी ओर नोकिया 8000 4G को ओनिक्स, ओपल, सिट्रिन और टोपाज कलर में उतारा गया है।

फेसबुक, व्हाट्सएप और गूगल असिस्टेंट
Nokia 6300 4G बेशक एक फीचर फोन है लेकिन इसमें आप यूट्यूब वीडियो देख सकते है, साथ ही हॉटस्पॉट के जरिए इंटरनेट शेयर भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें Google Assistant सपोर्ट दिया गया है। यानि आप Ok Google बोलकर फोन में कुछ भी सर्च कर सकते हैं। वहीं, Nokia 8000 4G में भी खास फीचर्स के तौर पर WhatsApp, Facebook और Google Assistant सपोर्ट दिया गया है।
Nokia 6300 4G की स्पेसिफिकेशन
Nokia 6300 4G में 2.4 इंच का QVGA IPA डिसप्ले दिया गया है। फोन में 512MB रैम और 4GB स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 32GB तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर पर काम करता है और KaiOS पर आधारित है। इस डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 1500mAh की बैटरी और फ्लैश के साथ वीजीए रियर कैमरा दिया गया है।

Nokia 8000 4G की स्पेसिफिकेशन्स
Nokia 8000 4G में 2.8 इंच का QVGA डिसप्ले दिया गया है। वहीं, इस यह डिवाइस भी KaiOS पर आधारित है और स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 512MB रैम और 4GB स्टोरेज दी गई है। जिसके यूजर्स 32GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में यूजर्स को फ्लैश के साथ 2MP का रियर कैमरा मिलेगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए 1500mAh की बैटरी दी गई है।

कीमत
इन दोनों फीचर फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इनकी कीमत की बात करें तो Nokia 6300 4G को यूजर्स 49 EUR (लगभग 4,300 रुपए) है। यह फोन सियान ग्रीन, लाइट चारकोल और पाउडर व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वहीं, Nokia 8000 4G की कीमत 79 EUR ( लगभग 6,900 रुपए) है। यूजर्स इसे ओनिक्स, ओपल, सिट्रिन और टोपाज कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे।





















