लॉन्च हुआ Nokia C1 Plus, देखें इसकी शानदार स्पेसिफिकेशन्स और फुल डिटेल

Join Us icon

Nokia ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global ने मोबाइल बाजार में अपना सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से यह फोन Nokia C1 Plus नाम के साथ लॉन्च किया गया है जो पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया सी1 स्मार्टफोन का सक्सेसर है। कंपनी की ओर से यह फोन फिलहल यूरोपियन बाजार में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में विभिन्न राष्ट्रों समेत इंडिया में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। चलिए जानते हैं नोकिया सी1 प्लस की डिटेल्स।

Nokia C1 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया सी1 प्लस कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जो स्टैंर्डड डिजाईन पर बना है। फ्रंट पैनल पर चारों ओर बेजल्स दिए गए हैं तथा स्क्रीन नॉच लेस है। इस फोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के उपरी ओर स्पीकर और सेल्फी कैमरा दिया गया है तथा नीचले हिस्से पर Nokia की ब्रांडिंग है।

Nokia C1 Plus launched as cheapest 4g smartphone of hmd global specs price sale

Nokia C1 Plus को एंडरॉयड 10 के ‘गो एडिशन’ पर लॉन्च किया गया है जो 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉडकोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में चिपसेट कौन-सा मौजूद है यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। नोकिया सी1 प्लस को कंपनी की ओर से 1 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 4 जीबी रैम वाले OPPO A15s का पोस्टर हुआ लीक, Xiaomi-Realme को टक्कर देने लो बजट में होगा लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia C1 Plus के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल का है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। ये दोनों कैमरा सेंसर एचडीआर सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन में डेडिकेटेड गूगल असिक्टेंट बटन भी दिया है जो साईड पैनल पर मौजूद है।

Nokia C1 Plus launched as cheapest 4g smartphone of hmd global specs price sale

Nokia C1 Plus एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और एफएम रेडियो के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए यह यह स्मार्टफोन 2,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। नोकिया सी1 प्लस को कंपनी का कहना है कि इसे ड्यूरेबल पॉलीकार्बोनेट शेल से कवर किया गया है जो फोन को टक्कर व चोट से बचाता है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 5,999 रुपये में बिकेगा 5,000एमएएच बैटरी और 6.1 इंच डिसप्ले वाला सस्ता Infinix Smart HD 2021 फोन

Nokia C1 Plus की कीमत

यूरोपियन बाजार में नोकिया सी1 प्लस को 69 यूरो में लॉन्च किया गया है और यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 6,100 रुपये के करीब है। यह फोन इंडिया में कब तक लॉन्च होगा यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन उम्मीद है कि Nokia C1 Plus भारत में और भी कम दाम पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इंटरनेशनल मार्केट में इस फोन को रेड और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here