Nokia ने किया खुलासा, ला रही है अफॉर्डेबल 5G स्मार्टफोन, इंडिया को माना अहम बाजार

Join Us icon

साल 2021 मोबाइल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 5G के लिए सुनहरा वर्ष कहा जाएगा। साल की शुरूआत में ही कई टेक ब्रांड्स व मोबाइल कंपनियों ने अपने 5जी स्मार्टफोन बाजार में उतार दिए हैं। महंगे डिवाईस से लेकर मिड रेंज सेग्मेंट में भी 5G स्मार्टफोन आने लगे हैं और आने वाले दिनों में 15,000 रुपये तक के बजट में भी 5जी फोन उपलब्ध होने की उम्मीद है। इस कड़ी में अब Nokia का नाम भी जुड़ने वाला है। HMD Global ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि कंपनी भारत में अफॉर्डेबल 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।

Nokia ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global की ओर से बयान आया है कि कंपनी इंडिया में अफॉर्डेबल 5G स्मार्टफोन लाने की योजना बना रही है। फिनिश कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट संमीत कोचर ने फाइनेंशियल एक्सप्रेस के साथ हुए एक इंटरव्यू में कहा है कि सोर्सिंग से लेकर सेल तक के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार है और कंपनी यहां कम कीमत वाले 5जी स्मार्टफोंस लॉन्च करने की योजना में है। संमीत ने बताया है कि Google, Qualcomm और Nokia Technologies के बीच बीते दिनों 230 मिलियन यूएस डॉलर का निवेश भी हुआ है।

ये स्मार्टफोन्स हो सकते हैं लॉन्च

एचएमडी ग्लोबल या नोकिया ने अभी आने वाले 5जी मोबाइल फोंस के नाम से तो पर्दा अभी नहीं उठाया है लेकिन पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने चार नए 5G स्मार्टफोंस पर काम कर रही है जो जल्द ही मार्केट में कदम रखेंगे। इस स्मार्टफोंस में Nokia 5.5 5G, Nokia 7.4 5G, Nokia 8.4 5G और Nokia 9.x PureView शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बात की भी संभावना जताई गई है कि शायद से स्मार्टफोन बाजार में किसी और नाम के साथ एंट्री लें। यह भी पढ़ें : पसंद है Nokia ब्रांड लेकिन फिर भी बना रहे दूरी, जानें क्या है भारतीयों की मजबूरी

इसके अलावा ​मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी साल की पहली छमाही में दो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी और Nokia 7.4 5G इनमें से एक मोबाइल फोन हो सकता है। बताया गया है कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 480 SoC के साथ आएगा जो कि हाल ही में पेश किया गया था। पिछले दिनों नोकिया क्विकसिल्वर कोडनेम के साथ HMD ग्लोबल का एक स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ है।

HMD Global plan to launch affordable 5G Nokia phones in india

लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन में 6GB रैम और Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, स्मार्टफोन 1.8GHz चिपसेट पर काम करेगा जिसका नाम नहीं दिया गया है। फोन को सिंगल-कोर के लिए 466 और मल्टी-कोर के लिए 1487 – प्वाइंट्स मिले हैं। इन्हीं स्कोर से कयास लगाए जा रहे हैं कि नोकिया क्विकसिल्वर को एक बजट प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। संभावना है कि फोन नया स्नैपड्रैगन 480 5जी चिपसेट दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here