5 मार्च को इंडिया आ रहा Samsung Galaxy A32 4G, लॉन्च से पहले ही जानें इसका प्राइस

Join Us icon

Samsung Galaxy A32 4G स्मार्टफोन 5 मार्च को इंडिया में लॉन्च होने के लिए तैयार है। वहीं, सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी इसी दिन फोन की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। लॉन्च से पहले सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर फोन के लिए माइक्रोसाइट बना दी गई है, जिसमें फोन के कुछ फीचर्स और सेल डेट की जानकारी सामने आई है। इंडिया से पहले कई देशों में फोन 4G व 5G दोनों ही वेरिएंट में लॉन्च किया जा चुका है। दोनों वेरियंट्स में 5000mAh बैटरी दी गई है जो 15वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती हैं। लेकिन, मेन कैमरा सेंसर और प्रोसेसर को लेकर दोनों फोन में फर्क है। अब फोन के इंडिया लॉन्च से कुछ दिन पहले इंडिया के फेमस लीक्टर ईशान अग्रवाल ने फोन की कीमत का खुलासा कर दिया है। आइए आगे आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।

क्या होगी Galaxy A32 4G की कीमत?

टिप्सटर के अनुसार Samsung Galaxy A32 4G को इंडिया में 21,999 रुपए में सेल किया जाएगा। यह कीमत फोन के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की होगी। इसके अलावा फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि फोन को और रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा या नहीं। इसे भी पढ़ें: मार्केट में तहलका मचाने जल्द आ रहा Samsung का Galaxy A82 Dual, सामने आई इस स्लाइडर फोन की फोटो

 

स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A32 4G में 6.4-इंच की FHD + AMOLED डिसप्ले के साथ वाटरड्रॉप नॉच और 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसके अलावा फोन में 800 निट पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दी जाएगी। Samsung Galaxy A32 4G मीडियाटेक हेलियो G80 चिपसेट के साथ 8GB तक की रैम व 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज होगी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि 8GB रैम विकल्प भारत में उपलब्ध होगा या नहीं। फोन एंड्रॉइड 11-आधारित वन यूआई पर काम करेगा।इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M31S की कीमत हुई कम, जाने क्या है नया प्राइस

कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी शामिल होंगे। इसके अलावा हैंडसेट डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आएगा और इसका साइज 73.6 x 158.9 x 8.4 मिमी, और वजन 184 ग्राम होगा।

samsung cheapest 5g phone galaxy a32 launched specifications features price sale

दमदार कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A32 में क्वाड कैमरा रियर पर दिया गया है। अगर बात करें इस सेटअप की तो इसमें 64MP (f/1.8 अपर्चर) प्राइमरी सेंसर, 8MP (f/2.2 अपर्चर) अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5MP (f/2.2 अपर्चर) डेप्थ सेंसर और 5MP (f/2.4 अपर्चर) मैक्रो लेंस है। इसके अलावा फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए काम करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here