
Nokia ने पिछले साल फ्लैगशिप सेग्मेंट में अपना नाम दर्ज कराते हुए Nokia 8.3 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह मोबाइल फोन 64एमपी क्वॉड कैमरा और स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर लॉन्च हुआ था जो शानदार डिजाईन से लैस है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस मोबाइल फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न भी लाने की तैयारी कर रही है। ताजा रिपोर्ट के बताया गया है कि कंपनी नोकिया 8.3 5जी के सक्सेसर को अलग नाम के साथ बाजार में लेकर आएगी और यह Nokia G10 नाम के साथ लॉन्च हो सकता है।
Nokia 8.3 5G के अपग्रेडेड वर्ज़न की खबर नोकियापावरयूजर वेबसाइट ने दी है। वेबसाइट रिपोर्ट के अनुसार एचएमडी ग्लोबल अपने इस नए स्मार्टफोन को Nokia G10 नाम के साथ बाजार में उतार सकती है। इस फोन में क्वॉलकॉम 700 सीरीज़ का नया चिपसेट दिया जाएगा जिसका नाम स्नैपड्रैगन 775 या फिर स्नैपड्रैगन 775जी चिपसेट हो सकता है। यह चिपसेट नोकिया 8.3 5जी में मौजूद स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट का उन्नत वर्ज़न होगा। इस आगामी फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स का इंतजार किया जा रहा है।
नोकिया 8.5 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.81 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। नोकिया ने इस स्क्रीन को प्योर डिसप्ले का नाम दिया है। कंपनी की ओर से नोकिया 8.3 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड वन आधारित है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है जो NSA/SA डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है।

नोकिया 8.3 5जी को ग्लोबल मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन को एक वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स में फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यहां आपको बता दें कि एंडरॉयड वन होने के चलते Nokia 8.3 को अगले दो साल तक एंडरॉयड की सभी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त होती रहेगी। यह भी पढ़ें : Nokia के 10 मोबाइल फोन, जिन्हें आज भी पसंद करते हैं मोबाइल यूजर्स
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 8.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। नोकिया 8.3 में ZEISS लेंस तकनीक का यूज़ किया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Nokia 8.3 5G डुअल सिम फोन है जो डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट इम्बेडेड बटन दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो ओटीजी तकनीक से लैस है। ग्लोबल मंच पर Nokia 8.3 5G को Polar Night कलर में लॉन्च किया गया है।





















