
Nokia ने बेशक एंडरॉयड स्मार्टफोन्स की मार्केट में थोड़ा देरी से एंट्री ली हो लेकिन इस नाम के चाहने वालों की कमी नहीं। अभी भी नोकिया ब्रांड पर लोगों का भरोसा बरकरार है और इस कंपनी के मोबाइल फोंस को काफी पसंद किया जाता है। अपने ऐसे ही फैन्स के लिए नोकिया फिर से कुछ बड़ा करने की तैयारी में है। नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global ने घोषणा की है कि आने वाली 8 अप्रैल को ईवेंट का आयोजन किया जाएगा जिसमें ब्रांड के नए नोकिया फोंस पेश किए जाएंगे। इस दिन Nokia X10 5G, Nokia X20 5G और Nokia G10 लॉन्च किए जा सकते हैं।
एचएमडी ग्लोबल द्वारा आयोजित किया जाने वाला यह ईवेंट ग्लोबल आयोजित किया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह लॉन्च ईवेंट रात को 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसके मंच से नए नोकिया फोन टेक जगत में कदम रखेंगे। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस दिन लॉन्च किए जाने वाले मोबाइल फोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन चर्चा है कि इस दिन मिडबजट स्मार्टफोन Nokia G10 के साथ ही दो बजट 5G स्मार्टफोन Nokia X10 और Nokia X20 भी लॉन्च किए जाएंगे।

यह हो सकती है कीमत
विभिन्न लीक्स में इस स्मार्टफोंस की कई स्पेसिफिकेशन्स और कीमत भी शेयर की जा चुकी है। इन लीक्स की मानें तो Nokia G10 को ग्लोबल मार्केट में 139 यूरो की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। यह मूल्य भारतीय करंसी अनुसार 12,000 रुपये के करीब होगा। इसी तरह Nokia X10 5G की कीमत 300 यूरो और Nokia X20 5G की कीमत 350 यूरो के करीब हो सकती है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 25,900 रुपये और 30,000 रुपये के करीब है।
लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स
यहां नोकिया जी10 की ही बता करें तो विभिन्न सर्टिफिकेशन्स और लीक्स में सामने आया है कि इस फोन में MediaTek’s Helio P22 SoC के साथ 3GB रैम और एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। वहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि G-सीरीज के अंदर आने वाले Nokia G10 में एक ऑक्टा-कोर चिपसेट होगा। इसके अलावा फोन में 6.38 इंच की एचडी+ डिसप्ले का सपोर्ट होगा। हालांकि, अभी फोन को रिफ्रेश रेट और रिजोल्यूशन के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।

इसके अलावा लीक्स में खुलासा हुआ है कि फोन बैक पर क्वॉड-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे से लैस किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।





















