108MP कैमरा के साथ Realme 8 सीरीज कल होगी इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

Join Us icon

Realme भारत में कल यानी 24 मार्च को अपनी रियलमी 8 सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयारी है। ऑफिशियल लॉन्च से पहले कंपनी कुछ समय से Realme 8 और Realme 8 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में जानकारी शेयर कर रही है। रियलमी 8 प्रो में 108MP क्वाड-कैमरा सेटअप होने की पुष्टि कंपनी पहले ही कर चुकी है। इसके अलावा रियलमी 8 सीरीज के फोन्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एमोलेड डिसप्ले पैनल से लैस होगा। आइए आगे रियलमी 8 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट के समय, स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत आदि के बारे में जानते हैं।

लॉन्च डिटेल

Realme 8 series को भारत में 24 मार्च को शाम 7:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म समेत यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इन स्मार्टफोन की सेल अप्रैल महीने में शुरू हो सकती है। हालांकि, सेल डिटेल की जानकारी लॉन्च इवेंट में दी जाएगी। लेकिन, यह पहले से ही साफ है कि फोन रियलमी की वेबसाइट के साथ ही ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर सेल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 5G की पावर वाले Realme GT Neo की लॉन्च डेट आई सामने, जानें कब होगा लॉन्च

कीमत

Realme 8 की बात करें तो इस फोन को 15,000 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। वहीं, Realme 8 Pro स्मार्टफोन की कीमत 25,000 रुपए तक हो सकती है। Realme 8 स्मार्टफोन साइबर सिल्वर और साइबर ब्लैक कलर वेरिएंट में आ सकता है। तो वहीं Realme 8 Pro को इनफाइनाइट ब्लैक, इनफाइनाइट ब्लू और इलूमिनेटिंग यल्लो कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
Realme 8 Pro 5G phone india launch date 25 march specifications details

Realme 8 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

Realme 8 Pro स्मार्टफोन में 108मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाना तय है। इसके अलावा उम्मीद है कि इस फोन को दो वेरिएंट 4G और 5G वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इस फोन का 4G वेरिएंट Snapdragon 732G SoC और 5G वेरिएंट Snapdragon 750G SoC या MediaTek चिपसेट के साथ एंट्री कर सकता है।  इसे भी पढ़ें: 6 जीबी रैम और डायमनसिटी 1200 चिपसेट के साथ लिस्ट हुआ नया Realme फोन, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

इसके अलावा Realme 8 Pro में पंच होल कटआउट के साथ 6.4-inch का FHD+ AMOLED डिसप्ले दिया जा सकता है। साथ ही फोन में 6GB/ 8GB की RAM और 128GB स्टोरेज होगी। इसके साथ ही रियलमी का यह फोन Android 11-पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करेगा। वहीं, फोन में पवार बैकअप के लिए 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्ज दिया जा सकता है।
realme-8-pro

Realme 8 की स्पेसिफिकेशन्स

Realme 8 स्मार्टफोन में AMOLED डिसप्ले दिया जा सकता है। साथ ही डिवाइस में Snapdragon 720G SoC के अलावा 4GB/ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज हो सकती है। वहीं, Realme 8 में 64MP या 48MP का प्राइमरी कैमरा, 5,000mAh की बैटरी और Realme UI 2.0 ओएस होगा। माना जा रहा है कि रियलमी 8 सीरीज के दोनों फोन्स में 50वाट फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसके साथ डिवाइसेज़ 47 मिनट में फुल चार्ज हो जाएंगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here