
OPPO Reno 5 सीरीज़ कंपनी की हिट स्मार्टफोस सीरीज़ में से एक रही है। विभिन्न बाजारों में इस सीरीज़ के तहत Oppo Reno 5F, Oppo Reno 5, Oppo Reno 5 Pro और Oppo Reno 5 Pro+ जैसे स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं जो आर्कषक लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। ओपो ने ग्लोबल मार्केट में आज फिर से इस सीरीज़ का विस्तार किया है। कंपनी की ओर से नया मोबाइल फोन Oppo Reno 5 Lite लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी रैम, 5G कनेक्टिविटी, क्चॉड कैमरा और लार्ज डिसप्ले सपोर्ट करता है।
Oppo Reno 5 Lite
ओपो रेनो 5 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। सेल्फी कैमरे से लैस होल स्क्रीन के उपरी दाईं कोने पर मौजूद है। Oppo Reno 5 Lite स्मार्टफोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है। ओपो का यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो रेनो 5 लाइट क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo Reno 5 Lite एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 11 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक का हीलियो पी95 चिपसेट दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। ओपो ने अपने फोन को LPDDR4X रैम से लैस किया है और मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 तक बढ़ाया जा सकता है।

Oppo Reno 5 Lite एक डुअल सिम फोन है जो डुअल मोड 5जी के साथ ही 4जी वोएलटीई भी सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,310एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30W VOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। फोन की अंर्तराष्ट्रीय कीमत 25,000 रुपये के करीब है। यह फोन इंडियन मार्केट में कब तक लॉन्च होगा इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।





















