
Nokia ने आज स्मार्टफोन बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए एक साथ 6 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन मोबाइल फोंस ने ‘सी’ सीरीज़, ‘जी’ सीरीज़ और ‘एक्स’ सीरीज़ में एंट्री ली है जिनके नाम Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20 और Nokia X10 तथा Nokia X20 है। तीनों सीरीज़ में एक्स सीरीज़ को नोकिया ने फ्लैगशिप कैटेगरी की तरह पेश किया है जिसके चलते नोकिया एक्स10 और एक्स20 शानदार लुक के साथ ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। आगे जानते हैं Nokia X10 और Nokia X20 में क्या है खास और कितना है इनका प्राइस:-
लुक व डिजाईन
सबसे पहले Nokia X10 और Nokia X20 के डिजाईन की बात करें तो ये मोबाइल फोन पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किए गए हैं। फोन की स्क्रीन बेजल लेस है जिसके नीचे चिन पार्ट मौजूद है। इस हिस्से पर Nokia की ब्रांडिंग लगी है। डिसप्ले के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल दिया गया है जो ऐजेज़ से थोड़ा दूर स्क्रीन के उपर ही प्लेस किया गया है। इस पंच-होल के उपर मौजूद बेजल पर स्पीकर मौजूद है। नोकिया एक्स20 को Midnight Sun और Nordic Blue कलर में तथा नोकिया एक्स10 को Forest और Snow कलर में बाजार में उतारा गया है।

Nokia X सीरीज़ के इन फोंस को सर्किल शेप वाले रियर कैमरा सेटअप से लैस किया गया है जो बैक पैनल के बीच में फिट है। इस सेटअप में कैमरा सेंसर्स के साथ ही साईड में फ्लैश भी लगाई गई है। पैनल पर वर्टिकल Nokia लोगो भी मौजूद है। फोन के लोवर पैनल पर 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ स्पीकर दिया गया है। वहीं दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन मौजूद है। दोनों फोंस का डायमेंशन 168.94 x 79.7 x 9.1एमएम है तथा नोकिया एक्स10 का वज़न 210 ग्राम और नोकिया एक्स20 का वज़न 220 ग्राम का है।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
Nokia X सीरीज़ के ये फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गए हैं जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोंस की स्क्रीन फ्लिकर फ्री डिमिंग टेक्नोलॉजी पर बनी है तथा 450निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। Nokia X10 और Nokia X20 को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ डुअल मोड 5G सपोर्ट करने वाले क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट पर रन करते हैं। यह भी पढ़ें : Nokia के इस सिक्सर के सामने चीनी कंपनियां हुई बोल्ड, सिर्फ 6 प्वाइंट्स में पढ़ें नोकिया की 6 बड़ी अनाउंसमेंट
फोटोग्राफी के लिए ये नोकिया फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। Nokia X20 के बैक पैनल पर जहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है वहीं Nokia X10 स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर सपोर्ट करता है। इनके अलावा ये दोनों फोन 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस + 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर + 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया एक्स10 में जहां 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है वहीं नोकिया एक्स20 को 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा गया है।

Nokia X10 और Nokia X20 दोनों ही डुअल सिम फोन हैं जो वोएलटीई तथा दोनों बैंड सपोर्ट करते हैं। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं ये नोकिया फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करते हैं। ये नोकिया फोन 3.5एमएम जैक और गूगल असिस्टेंट बटन के साथ बाजार में आए हैं। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Nokia X10 और Nokia X20 में 4,470एमएएच की बैटरी दी गई है जो ओटीजी सपोर्ट करती है।
वेरिएंट्स व प्राइस
Nokia X10
नोकिया एक्स10 ने तीन वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ली है। इन वेरिएंट्स में 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी शामिल है। ग्लोबल मार्केट में इस फोन की शुरूआती कीमत €309 यानि 27,000 रुपये के करीब है।
Nokia X20
नोकिया एक्स20 दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें से बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इंटरनेशनल मार्केट में यह फोन 349 यूरो में लॉन्च हुआ है जो भारतीय करंसी अनुसार 30,000 रुपये के करीब है।





















