OPPO Reno 6 5G के लॉन्च से पहले सामने आई अहम जानकारी, इसमें होगा Dimensity 1200 SoC, 90Hz AMOLED डिसप्ले और बहुत कुछ

Join Us icon

OPPO को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसे Reno सीरीज के अंदर Reno 6 5G के नाम से पेश किया जा सकता है। हाल ही में यह फोन मॉडल नंबर PEPM00 के साथ चीन में 3C द्वारा सर्टिफाइड हुआ था। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन मार्केट में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, अब Digital Chat Station नाम के लीक्सटर ने इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है। हालांकि, लीक में फोन के नाम का जिक्र नहीं है। लेकिन, माना जा रहा है कि यह डिवाइस Reno 6 5G ही होगा। आइए आगे आपको नई लीक में सामने आई जानकारी के बारे में बताते हैं।

OPPO Reno 6 5G के स्पेसिफिकेशन्स

ओप्पो रेनो 6 5जी को 90Hz रिफ्रेश रेट, 2,400 X 1,080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.55-इंच AMOLED डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट स्पोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 SoC होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 32MP स्नैपर दिया जाएगा। कथित ओप्पो रेनो 6 5जी को क्वाड-कैमरा सेटअप से लैस किया जा सकता है, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर होगा। 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500mAh की बैटरी फोन को पावर देगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi और Oppo भी बनाएंगे 5G मोबाइल प्रोसेसर, Qualcomm और Samsung को मिलेगी कड़ी चुनौती
Oppo Reno 5 Lite 5G offcially launched Specifications Price

दुर्भाग्य से लीक में फोन की स्टोरेज और पूरी कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है। हम अनुमान लगा सकते हैं कि रेनो 6 5जी में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होगी। कनेक्टिविटी फीचर्स में चार्जिंग और डेटा सिंक के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GPS और USB टाइप-सी पोर्ट शामिल हो सकते हैं।

OPPO Reno 6 5G सीरीज

रेनो 6 5जी के अलावा इस लाइनअप में रेनो 6 प्रो 5जी और रेनो 6 प्रो + 5जी को लॉन्च किया जा सकता है। हम अनुमान लगा सकते हैं कि पूर्व में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 और बाद में स्नैपड्रैगन 888 5जी मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ इन फोन्स को पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi और Realme को मिलेगी टक्कर, ओप्पो भारत में पेश करेगा दमदार OPPO A74 5G स्मार्टफोन

हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि कंपनी मॉडल नंबर PENM00 वाले एक डिवाइस पर भी काम कर रहा है। इस डिवाइस के बारे में कहा जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट के साथ आ सकता है। इस फोन को कंपनी रेनो6 प्रो के नाम से लॉन्च करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here