नया ट्रेंड सेट करने आ रहे हैं Under-Display Camera Phone, देखें कौन-कौन सा ब्रांड लॉन्च करेगा अनूठी तकनीक वाला स्मार्टफोन

Join Us icon

वह दौर ज्यादा पुराना नहीं हुआ है जब स्मार्टफोन की स्क्रीन के चारों ओर चौड़े बेजल्स दिए जाते थे। एडवांस होती डिसप्ले तकनीक ने स्क्रीन को बड़ा कर दिया और फ्रंट पैनल पर मौजूद सेल्फी कैमरे को छोटा कर दिया। इन दिनों वॉटरड्रॉप नॉच और पंच-होल डिसप्ले का ट्रेंड है लेकिन स्मार्टफोन यूजर्स लंबे समय से ऐसे मोबाइल फोन का इंतजार कर रहे हैं, जिसका सेल्फी कैमरा स्क्रीन पर नहीं बल्कि डिसप्ले के अंदर लगा हो। यानि Under-Display Camera Phone. साल 2021 इस तकनीक के लिए भी बड़ मंच बनने जा रहा है। इस साल मोबाइल यूजर्स का यह सपना भी पूरा होने वाला है और आधा दर्जन से भी अधिक स्मार्टफोन ब्रांड अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरा फोन लॉन्च करने के लिए तैयार बैठे हैं।

Under-Display Camera Phone इस साल नया इनोवेशन बनकर उभरेंगे। ZTE Axon 20 5G के जरिये हालांकि इस आधुनिक तकनीक की शुरूआत पिछले साल ही हो गई थी, लेकिन 2021 में यह नया ट्रेंड बनकर उभरेगा। प्रसिद्ध टिपस्टर Ice universe ने ऐसे स्मार्टफोन ब्रांड की लिस्ट शेयर की है जो इस साल अपने अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरा वाले मोबाइल फोन बाजार में उतारेंगे। बताया गया है कि साल की दूसरी छमाही में स्मार्टफोन बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और जुलाई के बाद मार्केट में इन तरह की डिसप्ले व डिजाईन वाले स्मार्टफोन दस्तक दे देंगे।

ये ब्रांड लॉन्च करेंगे Under-Display Camera Phone

टिपस्टर के मुताबिक अंडर-डिसप्ले कैमरा फोन लाने वाली कंपनियों की लिस्ट पहला नाम Samsung का होगा। सैमसंग अपने फोल्डेबल डिवाईसेज के साथ इस तकनीक को बाजार में उतारेगी और कंपनी के फोल्ड होने वाले मोबाइल फोंस में इनविज़िबल फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। इस कड़ी में इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi भी शामिल होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंडर-डिसप्ले कैमरा फोन शाओमी कंपनी के Mi Mix 4 मॉडल के रूप में बाजार में आएगा।

under-display-camera-phone-list-in-2021-samsung-xiaomi-oppo-vivo-zte

Under-Display Camera फोन लाने वाले ब्रांड्स में तीसरा नाम OPPO का बताया गया है। यहां रोचक बात यह भी है कि टिपस्टर के मुताबिक ओपो अंडर-डिसप्ले कैमरा तकनीक को अपने फोल्डेबल फोंस में लेकर आएगी, यानि ओपो भी सैमसंग की ही तरह इस साल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। Vivo की NEX 5 स्मार्टफोन सीरीज़ को भी अंडर-डिसप्ले कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा। मतलब वीवो फोंस में भी अदृश्य कैमरा मौजूद रहेगा।

under-display-camera-phone-list-in-2021-samsung-xiaomi-oppo-vivo-zte

दुनिया का पहला दुनिया का पहला अंडर-डिसप्ले कैमरा वाला स्मार्टफोन लेकर आने वाली कंपनी ZTE इस सेग्मेंट में इस साल और भी एक्टिव नज़र आने वाली है और इस तकनीक से लैस नए तथा अपग्रेड स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। चीनी कंपनी Meizu का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। जीएसएम एरिना की रिपोर्ट के अनुसार मीज़ू ब्रांड भी Under-Display कैमरा तकनीक में हाथ आज़माते हुए इस साल नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।

इंडिया में एंट्री

नई और महंगी तकनीक होने के चलते इस बात में कोई दो राय नहीं कि अंडर-डिसप्ले कैमरा वाले स्मार्टफोंस फ्लैगशिप सेग्मेंट में ही पेश किए जाएंगे जिनकी कीमत भी अधिक ही होगी। वहीं भारत में इस तकनीक की शुरूआत अभी नहीं हुई है लिहाजा ये फोन अगर इंडिया में आते भी हैं तो प्रीमियम सेग्मेंट में ही लॉन्च किए जाएंगे। बहरहाल उम्मीद की जा सकती है कि Samsung, OPPO और Vivo जैसे ब्रांड भारत में भी इस साल Under-Display Camera Phone लॉन्च कर सकते हैं।

सोर्स : @UniverseIce
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here