WhatsApp पर आए इस मैसेज से रहें सावधान, क्लिक करते ही…

Join Us icon

इंडिया में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद ही खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। हर दिन नए सामने आ रहे मामले नया रिकॉर्ड बना रहे हैं जो कि काफी डरावना है। केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार भी इस पर काबू पाने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। लेकिन, इस बीच एक ऐसी दवा/ इंजेक्शन को लेकर हर तरफ कमी देखी जा रही है, जिसकी कालाबाजारी भी खूब धड़ल्ले से हो रही है और वह है रेमडेसिवीर (Remdesivir) इंजेक्शन। कालाबाजारी के अलावा दूसरी ओर व्हाट्सएप एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें रेमडेसिविर इंजेक्शन मेडिकल स्टोर्स पर 4000 रुपये से ज्यादा की कीमत में बेचा जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से आप इसे महज 899 रुपए में खरीद सकते हैं। हालांकि, इस मैसेज की सच्चाई काफी डरावनी है जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।

Whatsapp पर वायरल हो रहा मैसेज

आजकल व्हाट्सएप पर एक मैसेज आ रहा है, जिसमें लिखा है कि किसी को रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत है तो इसे मेडिकल स्टोर द्वारा चार्ज किए जा रहे 4000 रुपये की जगह महज 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। आप इसे सीधे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र से खरीद सकते हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र भारत के लगभग सभी शहरों में है।

corona-whatsapp-msg

इतना ही नहीं मैसेज में जिक्र किया गया है कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र से इस इंजेक्शन को लेने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। वहीं, इस मैसेज में एक लिंक http://janaushadhi.gov.in/StoreDetails.aspx दिया जा रहा है जो पूरी तरह से फेक है। इसे भी पढ़ें: सावधान! WhatsApp Pink इंस्टॉल करना पड़ सकता है भारी, हैक हो सकता है स्मार्टफोन

  • मरीज का आधार कार्ड
  • कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट
  • ओरिजिनल डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन
  • मेडिसिन लेने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड

दूसरों की मदद के लिए कृपया इसे सभी ग्रुप में भेजें।

मैसेज की सच्चाई

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार वेबसाइट के जरिए रेमडेसिवीर इंजेक्शन को नहीं बेचा जाता है। वहीं, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के फिजिकल स्टोर पर भी इस प्रकार को कई इंजेक्शन नहीं मिल रहा है।

international-womens-day-whatsapp-scam-message-free-adidas-shoes

Whatsapp Fake मैसेज

व्हाट्सएप पर ऐसे फर्जी मैसेज को लेकर समय-समय पर अलर्ट जारी किया जाता है रहता है। आप कुछ प्वाइंट्स को समझ कर इन फेक मैसेज से अपने आपको और अपने परिवार वालों को बचा सकते हैं। इसे भी पढ़ेें: WhatsApp की सिक्योरिटी पर हैकर्स ने लगाई सेंध, खतरे में है यूजर्स का अकाउंट और डाटा

व्हाट्सएप पर किसी Unknown नंबर से आए मैसेज पर विश्वास न करें।

  • हर लिंक पर क्लिक करने से बचे।
  • किसी को भी ऐसा मैसेज फॉरवर्ड न करें।
  • किसी से भी व्हाट्सएप पर अकाउंट डिटेल्स शेयर न करें।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here