
Samsung Galaxy S20 FE 4G स्मार्टफोन से कंपनी ने ऑफिशियली पर्दा उठा दिया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन स्वीडिश वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। सैमसंग ने इससे पहले Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 865 SoC के साथ पेश किया है। वहीं 5G वेरिएंट को Exynos 990 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। चिपसेट के अलावा इस स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स सेम है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन पंच-होल सेल्फी कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया गया है। Samsung Galaxy S20 FE 4G स्मार्टफोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.5-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले, 12MP प्राइमेरी कैमरा, Android 11 OS और 4,500mAh की बैटरी दिया गया है।
Samsung Galaxy S20 FE 4G स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy S20 FE 4G स्मार्टफोन में 6.5 इंच का FHD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 865 SoC चिपसेट के साथ पेश किया गया है, जो बिना X55 मॉडेम के साथ आता है। सैमसंग के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE दिया गया है। यह भी पढ़ें : Oppo F17 Pro स्मार्टफोन हुआ और भी सस्ता, जानें नई कीमत और खूबियां

Galaxy S20 FE 4G स्मार्टफोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित कंपनी के कस्टम यूआई OneUI पर रन करता है। इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 14999 रु में लॉन्च हुआ Realme 8 5G, Xiaomi और Samsung की बढ़ेंगी मुश्किलें
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy S20 FE 4G में ट्रिपल रियर कैमरा जिसमें 12MP वाइड एंगल लेंस, 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP टेलीफोटो 3x ऑप्टिकल जूम लेंस दिया गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, और चार्जिंग व डाटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C पोर्ट दिया है। सैमसंग के इस फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है।
Samsung Galaxy S20 FE 4G कीमत
Samsung Galaxy S20 FE 4G स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि जर्मनी में सैमसंग का यह Snapdragon 865 से लैस इस स्मार्टफोन को 630 यूरो (करीब 57,100 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है।





















