
इंडिया धीरे-धीरे Corona महामारी की दूसरी लहर से निकल रहा है। हालांकि, फिर सब नॉर्मल होने में कुछ और समय लग सकता है। लेकिन, कोरोना केस की संख्या में दिखाई दे रही गिरावट एक शुभ संकेत है। अगर आप भी कोरोना महामारी के खत्म होते ही विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको सबसे पहले पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। यह भारत सरकार द्वारा अपने सभी नागरिकों को जारी किया गया एक आवश्यक दस्तावेज है। इसका इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में किया जाता है। इसके बिना विदेश यात्रा नहीं की जा सकती है। जब भी नागरिक नए पासपोर्ट का आवेदन करता है तो उसे पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) जाना होता है। लेकिन, आप बिना पासपोर्ट केंद्र जाए भी पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं जो कि काफी आसान है। इस काम को करने के लिए आपके पास एक अच्छी स्पीड वाला इंटरनेट और कुछ डॉक्यूमेंट की डिजिटल कॉपी होनी चाहिए।
How to apply for passport online
हम आपको जो स्टेप बताने वाले हैं उन्हें फॉलो कर आप घर पर बैठे हुए भी पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसका ऑनलाइन तरीका काफी आसान है। यह सर्विस देश के सभी प्रमुख राज्यों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा हम आपको नए के साथ ही पुराने पासपोर्ट को रिन्यू करने की जानकारी भी देने वाले हैं। आइए अब बिना देर करते हुए आपको आगे इस बारे में जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: SBI ATM PIN generation: घर पर बैठे सेट करें ATM कार्ड का नया पिन, जानिए पूरा प्रोसेस
ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए कौनसे डॉक्यूमेंट चाहिए
जन्म का प्रमाण के लिए:-
- आधार कार्ड/ई-आधार।
- भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी)।
- आयकर विभाग द्वारा जारी पैन कार्ड।
- ड्राइविंग लाइसेंस।
- जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार या नगर निगम या किसी अन्य निर्धारित प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र हो।
- स्कूल द्वारा जारी स्थानांतरण / स्कूल छोड़ने / मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र अंतिम बार उपस्थित / मान्यता प्राप्त शैक्षिक बोर्ड से हो।
- सार्वजनिक जीवन बीमा निगमों/कंपनियों द्वारा जारी किया गया पॉलिसी बांड, जिसके पास बीमा पॉलिसी धारक की जन्म तिथि है।
- आवेदक के जन्मतिथि की पुष्टि करने वाले संगठन के अपने आधिकारिक लेटरहेड पर अनाथालय / बाल देखभाल गृह के प्रमुख द्वारा जारी एक घोषणा पत्र।
एड्रेस प्रूफ
- आधार कार्ड।
- रेंट एग्रिमेंट।
- चुनाव आयोग फोटो पहचान पत्र।
- पानी, टेलीफोन या बिजली बिल।
- आयकर निर्धारण आदेश।
- लेटरहेड पर प्रतिष्ठित कंपनियों के नियोक्ता से प्रमाण पत्र।
- जीवनसाथी की पासपोर्ट कॉपी (पासपोर्ट धारक के पति या पत्नी के रूप में आवेदक के नाम का उल्लेख करते हुए पारिवारिक विवरण सहित पहला और अंतिम पेज), (बशर्ते आवेदक का वर्तमान पता पति या पत्नी के पासपोर्ट में उल्लिखित पते से मेल खाता हो)।
- नाबालिगों के मामले में माता-पिता की पासपोर्ट कॉपी (प्रथम और अंतिम पेज) या
चालू बैंक खाते की फोटो पासबुक (अनुसूचित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, अनुसूचित निजी क्षेत्र के भारतीय बैंक और केवल क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक)।
Passport ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें

रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप पर Passport Seva को ओपन करें जो कि सभी राज्यों के लिए एक ही है।
- इसके बाद ‘New User Registration’ पर सिलेक्ट करें और रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद ‘Existing user login’ जाएं और अपनी आईडी से लॉग-इन करें।
- एप्लिकेशन टाइप का चुनाव करें
- लॉग-इन करने के बाद आपको ‘Apply for fresh passport/ Re-issue of passport’ ऑप्शन का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद ‘fill the application form online option‘ पर सिलेक्ट करें और पुछे गए जवाब का उत्तर दें। आप ऑफलाइन फॉर्म फिल करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- इसके बाद ‘Fresh passport’ को सिलेक्ट कर ‘Type of Application’ (Tatkal/ Normal) –> ‘Type of Passport Booklet’ –> और नेक्सट का बटन क्लिक करें।
- इसके बाद आपको पूरा फॉर्म भरना होगा।
पेमेंट कर शेड्यूल करें अपनी अप्वाइंटमेंट
- इसके बाद ‘Pay and Schedule Appointment’ पर क्लिक कर ‘View Saved/Submitted Applications’ पर जाकर अपनी अप्वाइंटमेंट फिक्स करें।
- अप्वाइंटमेंट बुक करने के लिए आपको ऑनलाइन ही फीस सबमिट करनी होगी।
- इसके बाद एक SMS के माध्यम से आपनी अप्वाइंटमेंट डिटेल आपके रजिस्टर नंबर पर भेज दी जाएगी।
- फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके)/क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) जहां अपॉइंटमेंट बुक किया वहां जाना होगा। वेरिफिकेशन के लिए जाते समय अपने साथ वह सभी डॉक्यूमेंट ले जाएं जिन्हें आपने फॉर्म के साथ अटैच किया है।
नोट: फॉर्म जमा करने से पहले सब कुछ दोबारा जांच लें।
Passport कैसे करें renew

- पासपोर्ट रिन्यू कराने की प्रक्रिया काफी हद तक नए के लिए आवेदन करने जैसी ही है। आप इसे पासपोर्ट सेवा वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं। यदि पुराना पासपोर्ट एक्सपायर हो गया है या खो गया है तो एक पासपोर्ट फिर से जारी किया जाता है।
- सबसे पहले ‘New User Registration/ Existing User Login’ पर अपनी आईडी से लॉग-इन करें।
- इसके बाद ‘Apply for Fresh Passport/Re-issue of Passport’ टैब पर जाकर ‘fill the application form online option’ पर क्लिक करें।
- इस ऑप्शन के बाद अपने स्टेट और डिस्ट्रिक्ट का चुनाव करें।
- नेक्सट स्टैप में आपको ‘Re-issue of passport’ –> Reason why you want to renew the passport –> ‘Type of application’ (normal/ tatkal) –> ‘Type of Passport Booklet’ टैब्स पर क्लिक करने के बाद ‘Next’ पर टैब करना है।
- पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए सभी डिटेल्स भरने के बाद ‘Validate’ बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
- डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद अप्वाइंटमेंट लेकर पेमेंट करें।
- अप्वाइंटमेंट के दिन अपने जरूरी सभी डॉक्यूमेंट लेकर आपको पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा।
नोट: आपको ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के बाद प्रोसेस को पूरा करने के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र या क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जाना ही होगा।











