
Samsung Galaxy M12 को कंपनी ने कुछ माह पहले ही लॉन्च किया था। यह फोन 10,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है और कम बजट के इस फोन में ट्रू 48 MP का कैमरा दिया गया है। यही वजह है कि फोन को लेकर काफी चर्चा है। वहीं अच्छी बात कही जा सकती है कि कंपनी ने इस पर शानदार ऑफर का ऐलान किया है। Galaxy M12 पर कंपनी 2,000 रुपये की छूट दे रही है इसके अलावा 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। यानी की इस पर एक्सचेंज ऑफर के तहत अधिकतम 10,000 रुपये का छूट पा सकते हैं।
क्या है Samsung Galaxy M12 का नया प्राइस

Samsung Galaxy M12 कोे कंपनी ने दो मॉडल में पेश किया है। पहला मॉडल है 4GB RAM के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन की कीमत 10,499 रुपये है। यानी की यदि सिर्फ ऑफर में इसे खरीदते हैं जो आप सिर्फ 8,499 रुपये में लिया जा सकता है। वहीं किसी फोन के एक्सचेंज ऑफर में इसे लेते हैं तो आप सिर्फ 499 रुपये में पा सकते हैं। वहीं इसका 6GB रैम और 128GB मैमोरी वेरियंट भी है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है और इस फोन को एक्सचेंज ऑफर में 2,999 रुपये में ले सकते हैं। इसे भी पढ़ेंः 24 जून को Jio करेगी ताकत का प्रदर्शन, आ सकता सस्ता Jio 5G Phone
हालांकि इन ऑफर्स के बारे में यह बताना जरूरी है कि एक्सचेंज ऑफर में आपके फोन की कीमत रिटेल स्टोर द्वारा निर्धारित किया जाएगा। वहीं कंपनी ने इस डिटेल में यह जानकारी नहीं दी है कि सैमसंग गैललेक्सी एम12 पर दिया जाने वाला यह ऑफर किस मॉडल के लिए है। हालांकि अच्छी बात कही जा सकती है कि ऑफर ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है और आप अपने नजदीकी सैमसंग डिलर पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसे भी पढ़ेंः Samsung ला रही है सस्ता स्मार्टफोन Galaxy M21 Prime Edition, कम कीमत पर होगा इंडिया में लॉन्च
Samsung Galaxy M12 का स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy M12 को कंपनी ने 6.5-इंच का इनफिविटी वी-डिसप्ले के साथ पेश किया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। कंपनी ने इसे 8 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार Exynos 850 प्रोसेसर पर पेश किया है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 1TB तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसे भी पढ़ेंः भारत में Xiaomi का अपकमिंग Mi 11 Lite 4G स्मार्टफोन इस कीमत में होगा लॉन्च, सामने आई डिटेल
लेटेस्ट वीडियोः How to Check Aadhaar Card Use?
फोटोग्राफी की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम12 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका मेन कैमरा F/2.2 के साथ और कंपनी ने 48 मेगापिक्सल सेंसर का उपयोग किया है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है और यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।




















