
प्रमुख चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में वीवो वाई66 स्मार्टफोन को पेश किया है। इस फोन की कीमत 14,990 रुपये है और यह आज से आॅफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इस फोन को विशेष तौर से सेल्फी के लिए पेश किया है। हालांकि फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन भी शानदार हैं। वीवो वाई66 को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ पेश किया गया है जो देखने में काफी स्लीक है। फोन में 5.5-इंंच की 2.5डी कर्व्ड एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1280×720 पिक्सल है।
यह फोन फनटच ओएस 3.0 पर रन करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए वीवो वाई66 को मीडियाटेक एमडी6750 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 1.5-गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में 256जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।
माइक्रोमैक्स ने किया खुलासा, जल्द सामने आएगा डुअल कैमरे वाला स्मार्टफोन
जैसा कि हमने पहले ही जानकारी दी है कि यह फोन खास कर सेल्फी के लिए है तो आपको बता दूं कि इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है इसी के साथ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। फोन में दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश देखने को मिलेगा। सेल्फी कैमरे के साथ कंपनी ने मूनलाइट ग्लो फीचर का का उपयोग किया है तो आपकी तस्वीर में वास्तविक चमक लाता है।
5,000 एमएच बैटरी वाला नुबिया जेड17 हुआ लिस्ट
दोहरा सिम आधारित वीवो वी66 में 4जी वोएलटीई सापोर्ट है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन के साथ सावन म्यूजिक का 6 माह का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है जहां आप विज्ञापन मुक्त आॅडियो डाउनलोड कर सकते हैं।


















