लो बजट में Nokia C01 Plus की धमाकेदार एंट्री, चाइनीज को टक्कर देकर बदलेगा सस्ते स्मार्टफोंस का बाजार

Join Us icon

Nokia को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी आने वाली 11 जून को अपनी ‘C-सीरीज़’ के तहत लो बजट वाला सस्ता स्मार्टफोन Nokia C20 Plus लॉन्च करने वाली है। लेकिन आज नोकिया सी20 प्लस को बाजार में उतारने से पहले कंपनी ने टेक मार्केट में अपना एक अन्य कम कीमत कीमत वाला सस्ता मोबाइल फोन Nokia C01 Plus लॉन्च कर दिया है। नोकिया सी01 प्लस को कंपनी ने अल्ट्रा-अफॉर्डेबल स्मार्टफोन कहा है यानी इस फोन का दाम बेहद ही कम रखा गया है।

Nokia C01 Plus का डिजाईन

सबसे पहले नोकिया सी01 प्लस स्मार्टफोन के लुक और डिजाईन की करें तो यह एक एंट्री लेवल डिवाईस है जो नॉचलेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन के चारों ओर बेजल्स दिए गए है जिनमें उपरी ओर मौजूद बेजल पर स्पीकर सहित सेल्फी कैमरा और फ्लैश मौजूद है वहीं नीचले बेजल पर Nokia की ब्रांडिंग की गई है। फोन के बैक पैनल पर बीच में सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके नीचे फ्लैश लाईट फिट है। बैक पैनल पर ही नीचे की ओर स्पीकर दिया गया है। Nokia C01 Plus के राईट पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।

Nokia C01 Plus launched with android 11 go edition in low budget Price Specs Feature India Sale

Nokia C01 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया सी01 प्लस को कंपनी की ओर से 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 X 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन का विद्थ 71.8एमएम, डेफ्थ 9.3एमएम तथा वज़न 157 ग्राम है। कंपनी की ओर से Nokia C01 Plus को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो Android 11 Go Edition पर काम करता है। यह भी पढ़ें : 13,999 रुपये में कौन-सा 5जी फोन है बेस्ट, Realme 8 5G या फिर POCO M3 Pro 5G

वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है। नोकिया का यह स्मार्टफोन 1 जीबी रैम मैमोरी के साथ 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है।

Nokia C01 Plus launched with android 11 go edition in low budget Price Specs Feature India Sale

फोटोग्राफी के लिए Nokia C01 Plus के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी यह फोन 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। 3.5एमएम जैक के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए नोकिया सी01 प्लस में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

Nokia C01 Plus का प्राइस

नोकिया ने अपने इन नए स्मार्टफोन को RUB6,490 की कीमत पर टेक बाजार में उतारा है तथा यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 6,500 रुपये के करीब है। Nokia C01 Plus को HMD Global ने रशियन मार्केट में Purple और Blue कलर में लॉन्च किया है। नोकिया सी01 प्लस इंडिया में कब तक लॉन्च होगा यह तो अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि इस फोन का दाम भारत में कुछ कम ही रहेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here