
Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए नया प्लान पेश किया है। एयरटेल के इस लेटेस्ट प्लान की कीमत 456 रुपये है। एयरल का यह पहला प्लान है जिसमें कंपनी अपने ग्राहकों को 60 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही एयरटेल के इस लान में यूजर्स को बिना डेली लिमिट के डाटा मिलता है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही रिलायंस जियो ने भी बिना डेली डाटा लिमिट वाले पांच प्लान भारत में पेश किए हैं। जियो के जवाब में एयरटेल ने बिना डेली लिमिट डाटा वाला प्लान पेश किया है। यहां हम आपको एयरटेल के 456 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Airtel का 456 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान
एयरटेल के 456 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 60 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को बिना डेली लिमिट के 50GB डाटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉल, रोज 100SMS के साथ साथ इस प्लान के साथ एयरटेल यूजर्स को तीस दिनों के लिए Amazon Prime Video Mobile Edition का फ्री ट्रायल भी मिलता है। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को Airtel Xtream Premium का एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान यूजर्स को फ्री हेलोट्यून्स का बेनिफिट भी मिलता है। यह भी पढ़ें : Reliance Jio और Google के सस्ते स्मार्टफोन के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतज़ार, जानें क्यों हो रही देरी

Airtel के नए 456 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के दूसरे बेनिफिट्स की बात करें तो इसके साथ यूजर्स को फ्री Wynk Music, Apollo 24|7 सर्कल मैंबरशिप तीन महीने के लिए, एक साल के लिए Upskill और Shaw Academy का एक्सेस और FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को Disney + Hotstar VIP का सब्स्क्रिप्शन नहीं मिलता है। यह भी पढ़ें : Exclusive : Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite भारत में इस कीमत में होंगे लॉन्च
एयरटेल का यह प्लान बिना डेली लिमिट के आता है। ऐसे में अगर यूज़र्स 60 दिन के अंदर 50GB डाटा ख़त्म कर लेते हैं तो उनका प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस के साथ चलता रहेगा। हालांकि इंटरनेट यूज करने के लिए यूज़र्स को डाटा प्लान से रिचार्ज करना होगा। रिलायंस जियो का ऐसा ही प्लान 447 रुपये की क़ीमत में उपलब्ध है।





















