
Samsung इस महीने अपने लेटेस्ट टैब Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite को भारत में लॉन्च करने वाली है। सैमसंग ये टैब भारत में 18 जून को लॉन्च होंगे और इनकी बिक्री 23 जून से होनी है। सैमसंग के इन टैब को लेकर ये जानकारी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेट Amazon की लिस्टिंग से सामने आई है। 91 मोबाइल्स के पास अब इन दोनों टैब के कीमत को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी है। Galaxy Tab S7 FE टैब जहां दो वेरिएंट में लॉन्च होना है वहीं Galaxy Tab A7 Lite टैब को कंपनी सिंगल वेरिएंट के साथ इंडियन मार्केट में उतारेगी। यहां हम आपको इन दोनों Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite की कीमत के बारे में बता रहे हैं।
Galaxy Tab S7 FE और Tab A7 Lite की कीमत (एक्सक्लूसिव)
सबसे पहले Galaxy Tab S7 FE टैबलेट के कीमत की बात करें तो सैमसंग का यह टैब दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy Tab S7 FE का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 46,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इसका हायर वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 50,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। वहीं सैमसंग Galaxy A7 Lite LTE को सिंगल वेरिएंट में 14,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है।यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+, और Galaxy S22 Ultra के डिस्प्ले की जानकारी लीक, जानें क्या होगी खासियत
Galaxy Tab S7 FE स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग भारत से पहले Galaxy Tab S7 FE टैब को 12.4-इंच के बड़े डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ ग्लोबल मार्केट में पेश कर चुका है। इस टैब में 10,090mAh की बैटरी दी गी है। इसके साथ ही इस टैब को कंपनी ने 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है। सैमसंग का यह टैब ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है। सैमसंग ने इस टैब के प्रोसेसर को लेकर भले ही जानकारी न दी हो लेकिन माना जा रहा कि यह Snapdragon 750G SoC के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़े : Nokia 110 4G और Nokia 105 4G शानदार नए डिजाइन और 4G VoLTE कनेक्टिविटी के साथ हुए लॉन्च
इस टैब में दिया 12.4-इंच के TFT LCD डिस्प्ले का रेजलूशन 2560 x 1600 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह टैब S Pen सपोर्ट के साथ आता है। सैमसंग के Galaxy Tab S7 FE टैब में 5MP का फ्रंट कैमरा और 8MP का सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। सैमसंग का लेटेस्ट Galaxy Tab S7 FE टैब Android 11 पर रन करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G VoLTE, USB Type-C, Bluetooth 5.0, WiFi 802.11, GPS, जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
Galaxy Tab A7 Lite स्पेसिफिकेशन्स
Galaxy Tab A7 Lite टैब में 8.7-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इस टैब में सैमसंग ने 5100mAh बैटरी के साथ परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा कोर चिपसेट दिया गया है।