Airtel और Jio का जमकर मुकाबला कर रहा Vi, लॉन्च किया धमाकेदार 447 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

Join Us icon

Vi (Vodafone Idea) ने रिलायंस जियो और एयरटेल के बिना डेली लिमिट वाले प्रीपेड प्लान के जवाब में 447 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश कर दिया है। Vi का नया प्रीपेड प्लान की कीमत रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान के बराबर है। वहीं एयरटेल का प्लान 456 रुपये का है। वोडाफोन-आइडिया, रिलायंस जियो और एयरटेल के तीनों प्लान में यूजर्स को एक जैसे टेलीकॉम बेनिफिट मिलते हैं। हालांकि, एयरटेल के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को कुछ और बेनिफिट्स मिलते हैं। इन प्लान में बिना डेली लिमिट के डाटा मिलता है।

Airtel ने हाल में ही 456 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। वहीं इससे पहले इस महीने की शुरुआत में रिलायंस जियो ने 447 रुपये का प्लान लॉन्च किया था। अब Vi ने भी सेम बेनिफिट के साथ 60 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान पेश किया है। यहां हम आपको Vi के नए 447 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में जानकारी दे रहे हैं। यह भी पढ़ें : 28 जून को होगा Samsung का बड़ा इवेंट, जानें क्या और कौनसे प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

Vi का 447 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vi के लेटेस्ट 447 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 60 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 50GB का डेटा मिलता है। वीआई का यह प्लान बिना किसी डेली लिमिट के साथ आता है। यानी इस प्लान में के साथ मिलने वाले डाटा को यूजर्स प्लान की वैडिलिटी तक कितना भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। वोडाफोन के इस रिचार्ज के साथ यूजर्स को Vi मूवीज और टीवी क्लासिक का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यह भी पढ़ें : 5G के लिए Jio को मिला Intel का साथ, बुलेट ट्रेन की रफ्तार में चलेगा इंटरनेट

Vi vs Airtel vs Jio के प्लान में कौन है बेस्ट

प्लान

कॉलिंग

डाटा

एसएमएस

वैलिडिटी

एक्स्ट्रा बेनिफिट

Vi का 447 रुपये वाला प्लानअनलिमिटेड50GB100 प्रतिदिन60 days
Vi मूवीज और टीवी
Jio का 447 रुपये वाला प्लानअनलिमिटेड50GB100 प्रतिदिन60 days
JioTV, JioCinem, JioCloud, JioNews और दूसरे जियो ऐप्स
Airtel का 456 रुपये वाला प्लानअनलिमिटेड50GB100 प्रतिदिन60 days
Airtel Xstream Premium, Prime Video, Wynk Music, Apollo 24/7 सब्सक्रिप्शन, Upskill मैंबरशिप और दूसरे सर्विस

लेटेस्ट वीडियो : Poco M3 Pro 5G vs OPPO A53s 5G: स्पीड टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here