
WhatsApp ने Android बीटा यूजर्स के लिए ‘View Once’ फीचर रोलआउट कर दिया है। व्हाट्सऐप इस फीचर पर पिछले काफी समय से काम कर रहा था। व्हाट्सऐप का यह फीचर कुछ महीने पहले पेश किए डिसेप्यरिंग मैसेज का हिस्सा है जो इमेज और वीडियो मैसेज के लिए डेवलब किया गया है। जैसा की नाम से ही पता चल रहा है View Once (एक बार देखें) फीचर के जरिए भेजे गए फोटो और वीडियो को रिसीवर एक ही बार देख पाएंगे। यहां हम आपको व्हाट्सऐप के फीचर के बारे में डिटेल में जानकारी शेयर कर रहे हैं। व्हाट्सऐप के इस नए फीचर के बारे में जानकारी WABetaInfo ने शेयर की है।
WABetaInfo की रिपोर्ट की माने तो WhatsApp का लेटेस्ट View Once फीचर एंड्रॉयड पर मौजूद WhatsApp beta ऐप वर्जन 2.21.14.3 के साथ रोलआउट किया गया है। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सऐप के बीटा यूजर्स जो इस वर्जन को यूज कर रहे हैं उन्हें अगर यह फीचर नहीं मिला है तो उन्हें जल्द ही नए अपडेट में यह फीचर मिल जाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि iOS Beta यूजर्स को भी यह फीचर जल्द मिल जाएगा।

कैसे काम करता है नया फीचर
इस रिपोर्ट में कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए गए हैं, जिनसे ये पता चलता है कि ये नया फ़ीचर कैसे काम करता है। ऐसे यूज़र्स जिन्हें यह फ़ीचर मिल चुका है उन्हें मैसेज प्रीव्यू के साथ छोटा View Once (व्यू वन्स) का बटन दिखाई देगा। इस फीचर की मदद से भेजा गया इमेज और वीडियो के सिर्फ एक ही बार देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैसेज सेंड करने वाले यूजर को मैसेज का स्टेटस दिखाई देगा, जिसमें डिलिवर, सीन और ओपन्ड ऑप्शन हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy F22 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, Flipkart लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशन और डिजाइन से उठा पर्दा
ग्रुप में भी काम करेगा नया फीचर
व्हाट्सऐप यूज़र्स फ़ोटो या वीडियो का स्क्रीन शॉट ले पाएंगे। व्हाट्सऐप पर फिलहाल स्क्रीनशॉट डिटेक्शन फ़ीचर नहीं दिया गया है। ऐसे में व्यू वन्स फ़ीचर की मदद से भेजे गए वीडियो और फ़ोटो का स्क्रीनशॉट लेकर मीडिया फाइल सेव की जा सकती है व्हाट्सऐप का यह नया View Once फीचर ग्रुप में भी काम करेगा। ग्रुप में इस फीचर के जरिए भेजा गया फोटो ग्रुप का हर मैंबर एक बार देख पाएगा। इसके साथ ही सेंसर यह भी देख पाएगा कि किसने मीडिया फाइल को ओपन किया है। यह जानकारी Message Info के जरिए मिलेगी। यह भी पढ़ें : Realme GT 5G Master Edition होगा कंपनी का कैमरा फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन, लॉन्च से पहले जानें खूबियां
WABetaInfo का कहना है कि अगर किसी यूज़र ने किसी को ब्लॉक किया है तो वह ग्रुप में यूज़र्स के भेजे मैसेज की तरह इन मीडिया फाइल को देख सकता है। इसके साथ ही अगर रिसीवर के पास View Once फ़ीचर का अपडेट न हो तो भी वह एक ही बार मैसेज देख पाएगा। हालांकि ‘View Once’ मैसेज भेजने के लिए उसके पास इसका अपडेट होना जरूरी है।





















