Oppo Reno6 और Reno6 Pro में मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस, लॉन्च से पहले कंपनी ने किया खुलासा

Join Us icon

Oppo भारत में अपनी प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno6 और Reno6 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ओप्पो के ये स्मार्टफोन 14 जुलाई को लॉन्च किए जाएंगे। अब कंपनी ने ऑफिशियलमी कंफर्म किया है कि Reno6 और Reno6 Pro स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाएंगे। बता दें कि ये मीडियाटेक के सबसे प्रीमियम चिपसेट है जो Oppo Reno6 सीरीज में दिया जाएगा। Oppo पहले ही रेनो 6 सीरीज को चीन में लॉन्च कर चुकी है।

Oppo Reno6 और Reno6 Pro: स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno6 और Reno6 Pro दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाएंगा। इससे पहले कंपनी चीन में Reno6 स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 900 SoC के साथ पेश किया था। ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर रूमर्स है कि ये फोन 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किए जा सकते हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो Oppo Reno6 और Reno6 Pro दोनों स्मार्टफोन एक जैसे ही हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के कैमरा और डिस्प्ले में अंतर होगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Fold3 में हो सकता है 16MP अंडर डिस्प्ले कैमरा, लॉन्च से पहले लीक हुए कैमरा स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno6 के डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.43 इंच का AMOLED full HD+ डिस्प्ले दिया जा सकते हैं। इसके साथ ही Reno6 Pro स्मार्टफोन में थोड़ी बड़ी 6.55-इंच OLED full HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले दिया जा सकता है। Oppo ने चीन में Reno6 Pro स्मार्टफोन को 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और Reno6 को 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया था। ओप्पो के दोनों स्मार्टफोन में 32MP का सिंगल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus का जलवा बरकार, लेटेस्ट Window 11 पर चलने लगा दो साल पुराना स्मार्टफ़ोन

इसके साथ ही दोनों स्मार्टफ़ोन में बैटरी भी अलग अलग दी जाएगी। कंपनी ने चीन में Reno6 Pro में जहां 4,500mAh की बैटरी दी थी, वहीं Reno6 में 4,300mAh की बैटरी दी थी। दोनों स्मार्टफोन 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों स्मार्टफ़ोन भारत में किन खूबियों के साथ पेश किए जाएंगे।

लेटेस्ट वीडियो : जुलाई में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here