200MP कैमरा और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन बाजार बदलने आ रहा Xiaomi Mi 12, जानें कब होगा लॉन्च

Join Us icon

शाओमी को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन मी 12 पर काम कर रही है। हाल ही में सामने आई लीक रिपोर्ट में बताया गया था कि Xiaomi Mi 12 में 200 मेगापिक्सल रियर कैमरा होगा। 200MP ISOCELL कैमरा सेंसर को स्मार्टफोन्स के लिए सैमसंग द्वारा बनाया जा रहा है। वहीं, अब फोन के लॉन्च की जानकारी सामने आई है। नई लीक रिपोर्ट के अनुसार Mi 12 स्मार्टफोन को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम का अपकमिंग प्रोसेसर होगा, जिसे कंपनी लॉन्च करने वाली है।

दरअसल, मी 12 को क्वालकॉम नेक्सट-जनरेशन फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाने की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि क्वालकॉम लॉन्च शेड्यूल से आधे महीने पहले नए प्रोसेसर को लॉन्च कर सकता है। वहीं, शाओमी और क्वालकॉम कई बार एक साथ साझेदारी कर चुके हैं, तो माना जा सकता है कि मी 12 को भी इस साल समय पहले लॉन्च कर दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi Pad 5 टैबलेट Snapdragon 870 चिपसेट के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें खूबियां
_200mp-camera

टिप्सटर Ice Universe ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर जानकारी लीक की है कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 895 प्रोसेसर दिसबंर से पहले लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद Xiaomi अपने Mi 12 को पेश कर सकती है। आपको याद दिल दाें कि कंपनी ने Mi 11 स्मार्टफोन को दिसंबर महीने में पेश किया था, हालांकि इसे आधिकारिक रूप से इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था।

Xiaomi Mi 12 Qualcomm Snapdragon 895 200MP ISOCELL camera sensor Samsung Olympus

इसके अलावा अभी शाओमी मी 12 स्मार्टफोन के बारे में काफी कम जानकारी है, लेकिन अटकले लगाई जा रही है कि यह फोन प्रोसेसर और कैमरा डिपार्टमेंट मे अपग्रेड के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही अगर अगर शाओमी मी 12 में 200 मेगापिक्सल कैमरे होने की बात सच हुई तो रियर कैमरा मॉड्यूल पर ओलंपस की ब्रैंडिंग देखी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा दमदार फीचर्स के साथ Redmi K40 Ultra, OnePlus Nord 2 से होगा मुकाबला

शाओमी के अलावा अन्य ब्रांड्स जैसे मोटोरोला और लेनोवो भी इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में इस लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ अपने फोन लॉन्च कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 895 प्रोसेसर के बारे में भी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। हो सकता है यह सभी जानकारी अफवाह मात्र साबित हो।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here