
Samsung अगले महीने 11 अगस्त को अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इसके बाद कंपनी अगले साल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S22 की तैयारियों में जोर-शोर से लग जाएगी। हालांकि सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज पर पहले से जुटी हुई है। सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लेकर कई लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं और तमाम तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। एक ऐसी ही लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग के अपकमिंग फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन में 200 मेगापिक्सल Olympus-ब्रांड का कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जाएगा।
मिलेगा दमदार 200MP का कैमरा
सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप Galaxy S22 सीरीज को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये जनवरी 2022 में लॉन्च की जाएगी। इससे पहले सैमसंग ने Galaxy S21 सीरीज को इस साल जनवरी में लॉन्च किया था। ऐसे में संभव है कि कंपनी की अगली फ्लैगशिप सीरीज भी जनवरी के महीने में लॉन्च हो सकती है। सैमसंग के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को लेकर एक और दावा किया जा रहा है कि इस सीरीज का Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ पांच कैमरे वाला सेटअप होगा, जो कि Olympus ब्रांड का होगा। Olympus जापान की प्रमुख कैमरा बनाने वाली कंपनी है जो दुनियाभर में अपनी ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है। Samsung और Olympus के बीच पार्टनरशिप की खबरें पिछले तीन महीने से आ रही हैं।

मार्केटिंग में होगा जबरदस्त फ़ायदा
यह पहली बार नहीं है जब स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां बड़े कैमरा ब्रांड के साथ काम कर रहे हों। हालांकि, सैमसंग यह पहली बार कर रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि जापान की कंपनी Olympus ने सैमसंग के साथ कैमरा टेक्नोलॉजी पर मिलकर काम करने को लेकर सैमसंग के सामने प्रस्ताव रखा था। कैमरा टेक्नोलॉजी की बात करें तो सैमसंग को वास्त में Olympus की ज्यादा मदद की जरूरत नहीं है। सैमसंग खुद ही प्रोफेशनल ग्रेड के मिरर लैस कैमरे का निर्माण करता है। इसके साथ ही सैमसंग के पास खुद की लीडिंग स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी है। ऐसे में सैमसंग की Olympus के साथ साझेदारी टेक्नीकल नहीं बल्कि मार्केटिंग के लिहाज से फायदेमंद हो सकती है। यह भी पढ़ें : Xiaomi CC 11 सीरीज जबरदस्त कैमरा फीचर के साथ जल्द होगी लॉन्च, पूरी तरह बदल जाएगी मोबाइल फोटोग्राफी
मिलेगा S Pen का सपोर्ट
सैमसंग के अपकमिंग Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन को लेकर यह दावा पहली बार नहीं किया जा रहा है कि इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ दिनों पहले सामने आई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन में Samsung के थर्ड जेनेरेशन 108MP ISOCELL HM3 कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही लेटेस्ट रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन में S Pen का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले जानें OPPO Reno 6 Pro की कीमत, दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है ये स्मार्टफोन
लेटेस्ट वीडियो : 40 हज़ार से कम में ये हैं बेस्ट स्मार्टफ़ोन
News Source – Pulse




















